फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swadeshi mask on Chinese goods in Delhi market

दिल्ली के बाजार में चीन के सामान पर स्वदेशी मुखौटा, दुकानदारों ने बताई अपनी मजबूरी

Mon, 02 Nov 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2020 06:19 AM IST
सार

  • मेड इन इंडिया बताकर बेची जा रही हैं चाइना की लाइटें और सजावट का सामान
  • दुकानदारों ने कहा, लॉकडाउन से पहले मंगाए गए सामान को निकालना भी मजबूरी

विज्ञापन
Swadeshi mask on Chinese goods in Delhi market
सदर बाजार... - फोटो : amar ujala

विस्तार

सदर बाजार में चाइना निर्मित लड़ी और सजावटी लाइटें इस बार भी दीपावली से पहले खूब बिक रही हैं। अंतर बस इतना है कि इन्हें स्वदेशी बताकर बेचा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार उनके पास भारत में बनी लाइटों की कई वैरायटी आई हैं, जो आकर्षक और सस्ती हैं। सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष की मानें तो बाजार में चाइना निर्मित सामानों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें छापकर और शुभ-लाभ लिखकर बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि दुकानदारों ने लॉकडाउन से पहले ही चीन से भारी मात्रा में सामान मंगा लिया था। अब उन सामानों को बेचना दुकानदारों की मजबूरी भी है, लेकिन बाजार में बिक रही ज्यादातर एलईडी लाइटें, लड़ियां चाइना निर्मित ही हैं। थोड़ी बहुत भारत में निर्मित लड़ियां भी बाजार में आई हैं, लेकिन वह महंगी हैं। चाइना की लड़ी 200 से 300 रुपये में मिल रही हैं तो भारतीय लड़ी की कीमत 500 रुपये के पार है। सरकार को इस बात का ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

 
95 प्रतिशत माल चाइना निर्मित
राकेश कुमार यादव ने बताया कि मौजूदा समय भारत में सजावटी लाइटों और लड़ियां बनाने के लिए गुजरात में दो प्लांट लगाए गए हैं, लेकिन वहां पर इतना ज्यादा उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इनकी मानें तो बाजार में अब भी 95 प्रतिशत लड़ियां और सजावटी सामान चाइना निर्मित हैं। देश में इन सामानों की निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के लिए भारत सरकार को आगे आकर इकाइयां लगाने में व्यावसायियों की मदद करनी होगी। विदेशी सामानों के आयात पर भी लगाम लगानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी लाइटें हैं खास, चीन का सामान सस्ता
सदर बाजार में लड़ियां, रंग-बिरंगे लैंप और झूमर से सजी दुकान के मालिक नवीन कुमार ने बताया कि उनके पास इस बार कई खूबसूरत स्वदेशी सामान हैं, जिनकी बिक्री खूब हो रही है। उन्होंने लॉकडाउन से पहले चीन की बनी लड़ियां मंगाई थी, जिन्हें वह इंडियन फिटिंग करके बेच रहे हैं। लॉकडाउन के बाद चाइना का माल नहीं खरीदा है। कई सामानों पर लगा मेड इन इंडिया का टैग दिखाया। उनके पास 350 रुपये में 10 पीस गोल्डन लैंप, दिल्ली में निर्मित 80 रुपये में 12 पीस दीया, 100 रुपये में रंगीन लाइटों वाले झूमर और 80 रुपये में लोटस लैंप की बिक्री खूब हो रही है। सबसे ज्यादा घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाने के लिए स्टार और स्वास्तिक लाइटें खरीदी जा रही हैं। इनकी कीमत 50 से 100 रुपये तक है। यहां चीन की बनी लोटस लाइट और गोल लाइट भी उपलब्ध हैं, जो भारत में निर्मित लाइटों से सस्ती हैं। इनकी कीमत 30 से 50 रुपये है।


एक अन्य दुकानदार संजय के पास दरवाजों पर लटकाने के लिए 50-70 रुपये में झूमर मिल रहा है। एलईडी लाइटों की भी भरमार है। उनके पास 12 रंग की एलईडी लाइटों वाली लड़ियां 500 से 700 रुपये में मिल रही हैं। सबसे ज्यादा मांग चाइना की निर्मित लड़ियों की है। सुखविंदर ने बताया कि उनकी दुकान में भी चाइना का माल काफी है, परंतु लॉकडाउन के बाद बाजार में एक भी सामान चाइना से नहीं आया है। उन्होंने कहा कि 4 महीने के बाद सदर बाजार में एक भी सामान चाइना निर्मित नहीं मिलेगा। सरकार को भी स्वदेशी सामानों को बनानेके लिए बढ़ावा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed