फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swachh bhart abhiyan_whatsapp.

व्हाट्स एप से स्वच्छ भारत अभियान पर नजर

Tue, 07 Oct 2014 08:40 AM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
swachh bhart abhiyan_whatsapp.

स्मार्ट फोन का प्रयोग स्वच्छ भारत अभियान की निगरानी में भी शुरू हो गया है। तीनों नगर निगम ने व्हाट्स एप के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान की निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही निगम अधिकारी अपने सौ दिन के अभियान के लिए दिश-निर्देश भी व्हाट्स एप से दे रहे हैं।

विज्ञापन


तीनों नगर निगम ने अधिकारियों का ग्रुप बनाकर आपस में जोड़ लिया है। अधिकारियों को इलाके में सर्च अभियान के दौरान गंदगी मिलने पर वे फोन से तस्वीर खींचकर उसे व्हाट्स एप पर डाल रहे हैं। तस्वीरें ऑनलाइन होते ही संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों को उस पर कार्रवाई करके तत्काल जानकारी देनी पड़ रही है।
विज्ञापन


गंदगी से मिलेगी निजात
दक्षिण दिल्ली के अभियांत्रिक व सफाई की प्रभारी अतिरिक्त आयुक्त किरण डबराल कहती हैं कि व्हाट्स एप पर ग्रुप बनने से सफाई कार्य में तेजी आई है। सीनियर अधिकारियों को जूनियर कूड़ा व मलबा पड़ा होने की समस्या के संबंध में गुमराह नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों निगम की योजना है कि जोनल स्तर पर बनाए गए ग्रुप से जनता को भी जोड़ा जाए। नंबर सार्वजनिक कर दिया जाए, जिससे जनता समस्या से अधिकारियों को अवगत करा सके।

‘आप’ सौंपेगी गंदी दिल्ली की तस्वीरें

swachh bhart abhiyan_whatsapp.

सफाई अभियान को समर्थन देने वाली ‘आप’ इस मुहिम को दूसरे चरण में ले जा रही है। पार्टी का दावा है कि तीन दिनों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से हजारों तस्वीरें मिली हैं।

इन स्थानों की सफाई करना जरूरी है। मंगलवार को मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और आशुतोष नगर निगम के मेयर को तस्वीरें सौंपेंगे। पार्टी ने शनिवार को नंबर जारी किया था। वाट्सएप के जरिए इस पर गंदगी की तस्वीरें भेजने की गुजारिश की गई थी।

जोनल स्तर पर ग्रुप बने
कमिश्नर से लेकर अधिकारियों के ग्रुप बनाए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मुख्यालय व जोनल स्तर पर व्हाट्स एप पर ग्रुप बनाए गए हैं। इसी तरह अभियांत्रिक और सफाई विभाग को वार्ड और जोनल व मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों को जोड़ा गया है।

इसमें सफाई विभाग के निरीक्षक को भी शामिल किया गया है। मुख्यालय स्तर के ग्रुप में आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, सभी जोनों के उपायुक्त, सहायक आयुक्त, प्रमुख अभियंता, प्रमुख निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व सफाई अधीक्षक को शामिल किया गया है।

जबकि जोनल स्तर पर बनाए गए ग्रुप में उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सफाई अधीक्षक, जोनल वार्ड कमेटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है। अभियांत्रिक विभाग के ग्रुप में मुख्यालय व जोनल स्तर के सभी संबंधित इंजीनियर व जोन के उपायुक्त सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed