दिल्ली से भी चुने गए मोदी के लिए नवरत्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ये नवरत्न सुशील कुमार, डीयू के वीसी प्रो. दिनेश सिंह, डॉ. केके अग्रवाल, आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाली शाजिया इल्मी, डीएमसी ग्रुप के एमडी डॉ. विनय भरत राम, मशहूर नृत्यांगना उमा शर्मा, इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी, व्यापारी प्रवीण खंडेलवाल और डूसू अध्यक्ष मोहित नागर हैं। ये अभियान के प्रति समाज में जागृति लाएंगे।
दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में इन नवरत्नों की घोषणा करने के मौके पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम नहीं आंदोलन के रूप में होना चाहिए। यह किसी राजनीति दल का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र का अभियान है।
इंसान जैसे नियमित अपने शरीर की सफाई करता है, वैसे ही बाहर की सफाई पर ध्यान देना होगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि समाज के प्रभावी लोगों को प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा गया है, यह देश के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगे।
क्या कहा नवरत्नों ने
सफाई अधिकार ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है। सिपाही सीमा पर हमारी सुरक्षा करते हैं, हम सफाई करेंगे। अब कर्मयोगी बनने का समय आ गया है।
-शाजिया इल्मी
विदेशी खिलाड़ी जब हमारे देश आते है तो पूछते है कि इतनी गंदगी क्यों है। क्या सिस्टम है तुम्हारे देश का। आज हमारे देश की जरूरत है सफाई।
-पहलवान सुशील कुमार
सफाई जिंदगी का मकसद होना चाहिए। हम कहीं भी रहें इस अभियान से जुड़े रहें। भारत को स्वच्छ रखेंगे। हमें बच्चों को भी समझाने की जरूरत है।
-उमा शर्मा
महसूस हो रहा है कि भारत का पुन: जन्म हुआ है। सफाई होगी तो महात्मा गांधी की आत्मा को संतुष्टि मिलेगी। इसी आशा से इस अभियान से जुड़े हैं।
-दिनेश सिंह, वीसी, डीयू
दिल्ली को स्वच्छ रखने में युवा आगे आएंगे। दिल्ली स्वच्छ रहेगी तो स्वस्थ रहेगी। स्वस्थ रहेगी तो प्रगतिशील रहेगी। -मोहित नागर, डूसू अध्यक्ष
अल्लाह ने पांच फर्ज अदा करने को कहा है। अगर अल्लाह इजाजत दे तो छठा फर्ज सफाई हो। -सिराजुद्दीन कुरैशी, इस्लामिक कल्चरल सेंटर केअध्यक्ष
लोग कहते है डॉक्टरों की कमी है, अस्पताल में बिस्तर नहीं है। अगर सफाई रहे तो कोई बीमार ही नहीं पड़े। -डॉ. केके अग्रवाल
व्यापारियों के सहयोग से बाजारों की सफाई होगी। अभियान को लेकर सभी में उत्साह है। -प्रवीण खंडेलवाल, व्यापार