{"_id":"5c1907aebdec2257282d3683","slug":"suspicious-youth-entering-house-of-finance-minister-arun-jaitley-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर में घुसा संदिग्ध युवक, जांच एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर में घुसा संदिग्ध युवक, जांच एजेंसियां अलर्ट
Tue, 18 Dec 2018 08:13 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के दक्षिण दिल्ली की कैलाश कॉलोनी एन ब्लॉक स्थित घर में सोमवार रात एक युवक जबरन घुस गया। सिक्योरिटी रूम में उसे सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
संदिग्ध युवक के वित्त मंत्री के घर में घुसने की खबर से अफरा-तफरी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां पहुंच गईं। स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच के अलावा कई अन्य एजेंसियों ने युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
उसने कहा कि सड़क पर कुछ लोग उसे पीट रहे थे। जान बचाने के लिए वह घर में घुसा था। उसे यह भी नही पता था कि यह किसका मकान है। गहन पूछताछ के बाद युवक को देर रात छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:00 बजे गणेश नामक युवक चिल्लाता हुआ केंद्रीय वित्त मंत्री के घर के सिक्योरिटी रूम में घुस गया। सुरक्षा कर्मियों ने फौरन उसे काबू किया। बाद में सूचना पुलिस को दी गई।
युवक ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पास के एक गेस्ट हाउस में सुरक्षा गार्ड है। सोमवार रात वह घर लौट रहा था, तभी वित्त मंत्री के घर के पास तीन-चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह वित्त मंत्री के घर में घुस गया। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।