{"_id":"6679aba7257c5e018c0e6409","slug":"suspicious-death-of-youth-in-hotel-room-in-gurugram-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा नं. 508 में उस रात क्या हुआ: होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरा नं. 508 में उस रात क्या हुआ: होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Mon, 24 Jun 2024 10:54 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:54 PM IST
सार
पुलिस यह जानने में जुटी है कि उससे मिलने कौन आया था। पुलिस के अनुसार अब तक की छानबीन में अधिक शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन महीने पहले ही किसी निजी कंपनी से ट्रांसफर होकर गुरुग्राम की निजी कंपनी में आया हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-48 के विपुल ग्रीन सोसाइटी निवासी अजीत कुमार शनिवार रात घर से निकले थे। उन्होंने अपने परिवार को दोस्तों से मिलने जाने की बात कही थी। रविवार रात आठ बजे होटल स्काई सिटी की पांचवीं मंजिल पर बने कमरा नंबर 508 में उनका शव बरामद किया गया। पुलिस यह जानने में जुटी है कि उससे मिलने कौन आया था। पुलिस के अनुसार अब तक की छानबीन में अधिक शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन