फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspected terrorist linked to ISI and Bangladesh terror groups arrested

बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा: दिल्ली पुलिस ने पकड़े आठ संदिग्ध, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार

Sun, 22 Feb 2026 09:32 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Feb 2026 09:32 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पुलिस की स्पेशल सेल ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के समर्थन से एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है।

विज्ञापन
Suspected terrorist linked to ISI and Bangladesh terror groups arrested
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए आठ संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। छह संदिग्धों को तमिलनाडु और दो को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया। इनपर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है। आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है। इन संदिग्धों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये संदिग्ध भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इन संदिग्धों के तार पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े होने की आशंका है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही है। इसके अलावा, बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग आतंकी संगठनों के समर्थन में संदेश फैलाने और संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड की गहन जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के पूरे ताने-बाने का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन संदिग्धों द्वारा एक बड़ी आतंकवादी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन लोगों को आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी समूहों से निर्देश और सहायता मिल रही थी। इनका उद्देश्य भारत में शांति भंग करना और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 'तमिलनाडु से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल नाम के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो असामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। 2 आरोपियों को उथुकुली से, 3 को पल्लडम से और एक को तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया।'

विज्ञापन

पुलिस ने बताया, वे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। सभी आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है, जांच जारी है। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed