फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspected of Corona brother and sister beaten in Delhi

दिल्लीः कोरोना संदिग्ध युवक और बहन की पिटाई, दोनों अस्पताल में भर्ती

Tue, 24 Mar 2020 03:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Mar 2020 03:03 AM IST
सार

बैंकाक से आए कोरोना संदिग्ध युवक पर पड़ोस के कुछ युवकों ने उस समय हमला कर दिया, जब वह अपनी बहन के साथ जांच कराने जा रहा था। बहन ने मारपीट का विरोध किया तो युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Suspected of Corona brother and sister beaten in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकाक से आए कोरोना संदिग्ध युवक पर पड़ोस के कुछ युवकों ने उस समय हमला कर दिया, जब वह अपनी बहन के साथ जांच कराने जा रहा था। बहन ने मारपीट का विरोध किया तो युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को जाफराबाद पुलिस ने बहन की शिकायत पर संजय और उसके भाई मुकेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अरविंद नगर, घोंडा में बहन के साथ रहने वाला एक युवक शनिवार को बैंकाक से लौटा है। वह कंपनी की ओर से आधिकारिक टूर पर एक सप्ताह के लिए बैंकाक गया था। उसमें कोरोना के लक्षण दिखे तो सूचना अस्पताल को दी गई। कोरोना जांच के लिए एंबुलेंस उसे लेने पहुंची थी। बहन के मुताबिक, तभी पड़ोस में रहने वाले संजय और मुकेश ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 बहन का कहना है कि ये दोनों भाई को कोरोना होने की आशंका के कारण भड़के हुए थे। दोनों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला किया। गली में रहने वाले कुछ लोग भाई-बहन को बचाने आए तो आरोपी भाग निकले। दोनों भाई-बहन को जगप्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसके भाई को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed