{"_id":"65606c0f98860cc9720bc99c","slug":"surya-pratap-arrested-who-cheated-people-of-crores-of-rupees-by-posing-as-ncb-officer-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: एनसीबी अधिकारी बन लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाला सूर्य प्रताप गिरफ्तार, भाई और पिता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: एनसीबी अधिकारी बन लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाला सूर्य प्रताप गिरफ्तार, भाई और पिता फरार
Fri, 24 Nov 2023 02:55 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:55 PM IST
सार
आरोपी सीधे व बेरोजगार लोगों को निशाना बनाते थे। मामले में तहरीर मिली कि विभिन्न किसानों से उनके बेटों व रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच से दस लाख रुपये ऐंठते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में अधिकारी बनकर लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के भाई व पिता अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया कि आरोपी सूर्य प्रताप सिंह और उसका भाई पवन कुमार ने भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में अधिकारी पद के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे थे। विभाग के आई कार्ड के साथ-साथ विभिन्न प्रपत्र भी थे। इसमें आरोपियों का पिता लोकेश प्रताप सिंह भी शामिल था।
विज्ञापन
आरोपी सीधे व बेरोजगार लोगों को निशाना बनाते थे। मामले में तहरीर मिली कि विभिन्न किसानों से उनके बेटों व रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के नाम पर पांच से दस लाख रुपये ऐंठते थे। इसमें तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी। अभी तक करीब 20 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं, जिनसे ठगी की गई है। इन पीड़ितों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये ऐंठे गए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार सूर्य प्रताप सिंह से पूछताछ की जा रही है और उसके भाई व पिता की तलाश की जा रही है। मामले में अन्य पीड़ितों से भी पूछताछ की जा रही है। इसमें कुछ बुलंदशहर जिले व अन्य जिलों के भी लोग हैं। आरोपियोंं के खिलाफ एक धोखाधड़ी का मुकदमा अलीगढ़ जनपद में भी दर्ज है।