{"_id":"5fd0f5e68ebc3e41033e5455","slug":"survey-for-vaccination-to-start-from-next-week-in-delhi-informations-of-ill-people-to-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: टीकाकरण के लिए अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है सर्वे, पहले से बीमार लोगों की ली जाएगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: टीकाकरण के लिए अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है सर्वे, पहले से बीमार लोगों की ली जाएगी जानकारी
Thu, 10 Dec 2020 04:09 AM IST
प्राची प्रियम
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 10 Dec 2020 04:09 AM IST
विज्ञापन
कोरोा वायरस वैक्सीन
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए दिल्ली में सर्वे शुरू होने जा रहा है। इसके तहत हर घर में जाकर स्वास्थ्य टीमें न सिर्फ लोगों की पहचान करेंगी, बल्कि इस दौरान पहले से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जानकारी भी हासिल करेंगी। ऐसा इसलिए कि संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा इन्हीं लोगों को है।
विज्ञापन
सरकार की योजना सबसे पहले गंभीर स्थिति वाले लोगों को टीका लगाने की है, ताकि मृत्यु दर कम की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि सभी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। अगले सप्ताह सर्वे शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश मिलने के बाद अब तक दो से तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों की पहचान हो चुकी है। करीब 1200 सरकारी और निजी अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम आदि में तैनात इन स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इनके अलावा सात से आठ लाख सुरक्षा जवान, दिल्ली पुलिस और सिविल एजेंसी व नगर निगम के कर्मचारी हैं। इन सभी लोगों की पहचान पूरी हो चुकी है। अब दिल्ली की बुजुर्ग आबादी और मधुमेह, कैंसर, उच्च रक्तचाप जैसे रोगों से ग्रस्त मरीजों की पहचान करने के लिए सर्वे किया जाएगा।
विभाग के ही एक अन्य अधिकारी का कहना है कि दिल्ली में करीब 2 करोड़ लोगों की आबादी है। लगभग 40 लाख से ज्यादा परिवारों में अब तक जिला स्तरीय टीम पहुंच चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन इलाकों में सर्वे और सारी-आईएलआई आदि के मरीजों की पहचान करने के लिए हुए सर्वे के जरिए दिल्ली की 25 से 30 फीसदी आबादी तक सरकार पहुंच चुकी है, लेकिन अब सभी परिवारों तक पहुंचना जरूरी है।
अस्पतालों से भी ले सकते हैं मदद
पहले से बीमार मरीजों के बारे में सरकारी आंकड़ों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। दिल्ली के शीर्ष बड़े सरकारी अस्पतालों में मौजूदा आंकड़ों को लेकर कोरोना टीकाकरण में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अस्पतालों के मामलों का फॉलोअप करना भी जरूरी है।
सर्वे के दौरान टीकाकरण के लिए उपयुक्त व्यक्ति की पहचान के दौरान उसका आधार कार्ड या वोटर कार्ड आदि का फोटो लेना भी अनिवार्य होगा, ताकि टीका लेने वाले की पहचान हो सके।