फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surajkund mela foreigner artist ramp walk in haryanvi dress

सूरजकुंड मेला : विदेशी कलाकारों ने भी हरियाणवी वेशभूषा पहन किया रैंपवॉक

Mon, 04 Feb 2019 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 Feb 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
surajkund mela foreigner artist ramp walk in haryanvi dress
सूरजकुंड मेला - फोटो : अमर उजाला

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में रविवार शाम बड़ी चौपाल पर हरियाणवी फैशन शो का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। फैशन शो में हरियाणवी कलाकारों के अलावा थाईलैंड, किर्गिस्तान, घाना, युगांडा व भूटान के कलाकारों ने भी हरियाणवीं वेशभूषा में रैंपवॉक किया।

विज्ञापन


हरियाणवी घाघरा, दामण, कुर्ती, जैकेट, कमीज सलवार पहन कलाकार रैंप पर उतरे तो लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा सलीम हरियाणवी ने धमाल लोकनृत्य रामजी बतादे कद बरसैगा प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन


फैशन शो का निर्देशन कल्पना पूनिया ने किया था। रंग बिरंगी सजी चौपाल पर हरियाणवी गीतों की गूंज भी सुनाई दी, हरियाणवी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुति से प्रांतीय परिवेश का अहसास कराया। डीएवी स्कूल अंबाला की छात्राओं ने उड़ जाइए कबूतर तैने मारे बिजड़ी गीत पर नूर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडी कन्या महाविद्यालय, नरवाना की छात्राओं ने समूहगान बौलण बतलावण की टाल करीए और शिव जी लटा हिलावै है मां ने की प्रस्तुति दी। इसके बाद हरियाणवी कलाकार सलीम हरियाणवी ने चौपाल पर रामजी बतादे कद बरसैगा गीत पर धमाल लोकनृत्य प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी। हरियाणवी परिधानों में फैशन शो देख दर्शकों ने डा. पूनिया की सराहनीय पहल का जोरदार तालियों से स्वागत किया।


हरियाणा के अतिरिक्त मुख्यसचिव धनपत सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया। धनपत सिंह ने कहा कि हरियाणवी सभ्यता व संस्कृति हमारी धरोहर है और इसको सहज कर रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी वेषभूषा व खानपान जीवनशैली में गहरा असर डालती है। इस तरह के आयोजन से भावी पीढ़ी को हरियाणवी सभ्यता व संस्कृति के महत्व का ज्ञान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed