फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suraj Mann Murder Case Kajal had arranged for a shooter on Kapil s request

लेडी डॉन काजल की क्राइम कुंडली: गैंगस्टर कपिल से जिम में मुलाकात, फिर दोस्ती और प्यार...; अभी और खुलेंगे राज

Thu, 19 Sep 2024 04:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Sep 2024 04:36 PM IST
सार

नोएडा, यूपी पुलिस ने काजल पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। कपिल के कहने पर काजल ने एक शूटर का इंतजाम किया था। दो शूटरों का इंतजाम कपिल ने खुद किया था।

विज्ञापन
Suraj Mann Murder Case Kajal had arranged for a shooter on Kapil s request
लेडी डॉन काजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में जनवरी महीने में गैंगवार में हुई बहुचर्चित हत्या के मामले में गैंगस्टर कपिल मान उर्फ कल्लू की प्रेमिका काजल खत्री को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। काजल खत्री ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर कपिल मान से 2016 में रोहिणी के एक जिम में उसकी मुलाकात हुई थी। कपिल मान ने शुरुआत में खुद को स्पोटर्स पर्सन बताया था। प्यार मोहब्बत के दौरान दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए थे। इसके बाद दोनों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया।

विज्ञापन

नोएडा, यूपी पुलिस ने काजल पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। कपिल के कहने पर काजल ने एक शूटर का इंतजाम किया था। दो शूटरों का इंतजाम कपिल ने खुद किया था। इन तीन शूटरों ने मकोका मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर परवेश मान के भाई सूरज मान की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। आरोपी महिला कपिल से मोबाइल से बात कर सिग्नल व व्हाट्सएप के जरिए बात करती थी और मैसेज उसके गुर्गों को इंस्टाग्राम के जरिए देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि नोएडा में रहने वाला सूरजमान 19 जनवरी, 24 को अपने घर से जिम जा रहा था। तभी बाइक पर तीन लोग आए। इन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सूरज को मौत के घाट उतार दिया। मृतक सूरजमान परवेश मान का भाई था, जो मकोका मामले में जेल में बंद है और नीरज बवानिया गैंग का प्रमुख सदस्य है। पता लगा कि परवेश मान और लॉरेंस बिश्नोई-गोगी गैंग के सदस्य कपिल मान उर्फ कल्लू निवासी खेड़ाकलां के बीच गैंगवार चल रही है। ये रंजिश जुलाई, 2018 में उस समय शुरू हुई थी जब परवेश मान ने कल्लू के चाचा और बाद में 2022 में उसके पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद कल्लू ने 2019 में परवेश के चचेरे भाई और अब उसके भाई की हत्या कर दी।

विज्ञापन

प्रेमिका का नाम ऐसे सामने आया
दिल्ली पुलिस ने 22 जनवरी को दो शूटर व 29 जनवरी को तीसरे शूटर नवीन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। नवीन ने बताया कि उसे काजल ने सूरज की हत्या करने के लिए कहा था। वह कल्लू का दोस्त रहा है। लेकिन काफी समय से वह उसके संपर्क में नहीं है।

सोनीपत के होटल से किया गिरफ्तार
इस बहुचर्चित हत्याकांड में फरार कल्लू की प्रेमिका काजल को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर संदीप तुषीर को जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने एक महीने से अधिक फील्ड वर्क कर आरोपियों की जानकारी जुटाई। सोनीपत में एक होटल से टीडीआई सिटी, कुंडली, सोनीपत, हरियाणा निवासी काजल को गिरफ्तार कर लिया।

काजल खत्री की क्राइम कुंडली

- गैंगस्टर कपिल मान से 2016 में रोहिणी के एक जिम में मुलाकात हुई।
- कपिल मान ने शुरुआत में खुद को बताया था स्पोटर्स पर्सन।
- प्यार मोहब्बत के बीच दोनों के बीच संबंध स्थापित हुए।

- ⁠2017 में कपिल मान के गैंगस्टर होने की सचाई काजल को पता चली।
- पता होने के बाद भी काजल ने कपिल का साथ दिया।
- काजल ने घरवालों पर कपिल से शादी करने का दबाव बनाया।

- ⁠2019 में कपिल और काजल ने एक मंदिर में शादी  कर ली। काजल में घरवालों के खिलाफ जाकर की शादी।
- ⁠2019 में कपिल मान जेल गया। जिसके बाद कपिल से पत्नी होने के नाते मिलने जाती थी काजल।
- कपिल जेल से ही काजल के सहारे गैंग संचालित करता रहा।

- इस दौरान कई घटनाओं को अंजाम दिया गया।
- कपिल ने काजल को दिया सूरज मान की हत्या का निर्देश।
- कपिल के इशारे पर काजल ने शूटरों को हथियार लाने के लिए दिये लाखों रुपये।
- फिर सूरज मान को मरवा दिया गया।

- पुलिस की पूछताछ में काजल ने तीसरे शूटर का नाम भी बता दिया है पुलिस छानबीन में जुट गई है।
- नोएडा पुलिस ने काजल से किए 115 सवाल 
- पुलिस के सामने गिड़गिड़ाई काजल, रोते हुए खोले कई राज।
- काजल के पास हैं कई डिग्रियाँ दिल्ली विश्विद्यालय के हंसराज कॉलेज से स्नातक की है, मुखर्जी नगर से एसएससी की पढ़ाई भी की है, हिसार से नर्सिंग का कोर्स भी किया है।
- पुलिस रिमांड में अभी और राज उगलेगी काजल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed