फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   supreme court rejects delhi govt. plea says go to high court

LG से अधिकारों की जंग में केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका

Tue, 19 Apr 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
supreme court rejects delhi govt. plea says go to high court
नजीब जंग और केजरीवाल

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच अधिकारों को लेकर चल रही जंग में आज केजरीवाल सरकार को झटका लगा है। इस लड़ाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची दिल्ली सरकार को इस मामले में अदालत से कोई राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली सरकार की अर्जी पर सुनवाई से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ये सरकार दिल्ली हाईकोर्ट में जाए क्योंकि ये मामला पहले से ही वहां चल रहा है। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट इस मामले में हाईकोर्ट को क्या आदेश दे सकता है।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय ने उपरोक्त तर्क देते हुए कहा कि हम इसे खारिज कर रहे हैं। इस पर दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अर्जी वापस ले ली।

क्या है पूरा मामला

supreme court rejects delhi govt. plea says go to high court

बता दें कि दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि, अदालत हाईकोर्ट को आदेश दे कि अधिकारों को लेकर जुड़े मामलों में जो सुनवाई चल रही है पहले बड़ी बेंच(हाईकोर्ट की) उसकी सुनवाई कर तय करे कि दोनों के अधिकार क्या होंगे।

दिल्ली सरकार ये भी चाहती थी कि अधिकारों से जुड़े विशिष्ट विषयों पर अलग से सुनवाई हो। गौरतलब है कि अधिकारों को लेकर करीब आठ मामलों पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट पहले ही बड़ी बेंच द्वारा सुनवाई की मांग को ठुकरा चुकी है।

मालूम हो कि जब से आप सरकार बनी है तब से ही मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के अधिकारों को लेकर काफी विवाद रहा है। कई मामलों में दोनों आमने-सामने खड़े दिखे और उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के निर्णय को खारिज भी किया था। दिल्ली सरकार ऐसे आठ मामलों को लेकर हाई कोर्ट पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed