{"_id":"5abb0ed14f1c1b2c678b50b9","slug":"supreme-court-hear-ekisha-shah-suicide-case-father-demand-cbi-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं की छात्रा की खुदकुशी मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, पिता ने CBI जांच की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं की छात्रा की खुदकुशी मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, पिता ने CBI जांच की लगाई गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के कुछ शिक्षकों के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली 16 वर्षीय छात्रा इकिशा शाह का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। छात्रा के पिता ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर मामले की जांच सीबीआई से कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पिता राघव शाह की ओर से वकील सुशील टेकरीवाल ने मंगलवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार लगाई। पीठ ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि इस पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी।
विज्ञापन
पिता ने अपनी याचिका में कहा कि यूपी पुलिस मामले की जांच सही तरीके से नहीं कर रही है। परिवार ने सुरक्षा दिए जाने की भी गुहार लगाई है। याचिका में केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश व दिल्ली सरकार, यूपी पुलिस और सीबीआई को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिल्ली के मयूर विहार के एल्कॉन स्कूल में नौवीं की छात्रा इकिशा ने गत 20 मार्च को नोएडा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को दो विषयों में जानबूझकर फेल कर दिया गया, जिस कारण उसने खुदकुशी कर ली।