{"_id":"5d7d3f618ebc3e014f25d5bd","slug":"supporters-of-candidates-break-traffic-rules-after-results-of-dusu-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव: परिणाम के बाद चलती कारों के बोनट-छत पर चढ़कर छात्रों ने मचाया हुड़दंग, कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू चुनाव: परिणाम के बाद चलती कारों के बोनट-छत पर चढ़कर छात्रों ने मचाया हुड़दंग, कटेगा चालान
Sun, 15 Sep 2019 12:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
डूसू चुनाव परिणाम के बाद छात्रों ने मचाया हुड़दंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार शाम को जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं। इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्रत्याशियों के समर्थक दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास करीब तीन घंटे तक कारों में सवार होकर हुड़दंग मचाते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
कुछ हुड़दंगी चलती कारों के बोनट व छत पर सवार थे, तो कुछ खिड़की से बाहर निकलकर नारेबाजी करते दिखे। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंग में शामिल कार का चालान करने का आश्वासन दिया है, जबकि स्थानीय पुलिस को इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः डूसू के विजयी छात्र नेताः किसी को बॉडी बिल्डिंग का शौक तो किसी को राजनीति का
विज्ञापन
वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि सात कारों का काफिला मौरिस नगर व रूपनगर थाने के पास से गुजरा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। कारों पर छात्र संघ चुनाव से संबंधित पोस्टर लगे थे। हुड़दंगी मुखर्जी नगर चौक पर कारों को रोककर डांस कर रहे थे, जबकि पीछे का ट्रैफिक रुका हुआ था।
जीत का जश्न ऐसा था कि हुड़दंगी हाथों में बैनर लेकर कार की छत पर खड़े हो गए और जोर-जोर से नारे लगाने लगे। हुड़दंगियों ने अपनी कारों को कई जगहों रोककर हंगामा किया। फिर यू-टर्न लेकर गलत दिशा से चले गए। हंगामे के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।