फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Supertech buyers interlinking on social media

सोशल मीडिया पर जुड़ रहे सुपरटेक बायर्स

Thu, 24 Apr 2014 11:25 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 24 Apr 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
Supertech buyers interlinking on social media

नोएडा में सुपरटेक के सेक्टर 93ए स्थित एपेक्स और सियान टावर के बायर्स ने एक-दूसरे से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का भी रास्ता अपनाया है।

विज्ञापन


व्हाट्स ऐप और फेसबुक के जरिये खरीदार एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। बायर्स एसोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुपरटेक एपेक्स और सियान बायर्स के नाम से व्हाट्स ऐप पर ग्रुप बनाया गया है। अब तक 60 से अधिक बायर्स इससे जुड़े हैं।
विज्ञापन


बाकी बायर्स को भी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके जरिये एक मैसेज ग्रुप के सभी सदस्यों के पास खुद पहुंचता है। इससे समय की तो बचत होती ही है, एक-दूसरे से जुड़ने में भी आसानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलरों के लिए 'भूतनाथ' बन रहे बदमाश

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि supertech.apex@groups.facebook.com के नाम से ई-मेल आईडी बनाई गई है। इस पर सभी बायर्स की ई-मेल आईडी मंगवाई जा रही है। एसोसिएशन बायर्स को इसी आईडी से मैसेज भेजती है।

बायर्स भी इस आईडी पर संदेश भेज सकते हैं। मेल को रोजाना चेक कर, सभी को जवाब दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फेसबुक पर पेज बनाया जाएगा।

प्राधिकरण को घेरने की तैयारी
बायर्स विवाद में फंसने के लिए प्राधिकरण और बिल्डर को जिम्मेदार मान रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में दायर की जाने वाली याचिका में वे इन दोनों को ही घेरने की बात कह रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बार-बार एफएआर बढ़ाने के लिए प्राधिकरण ने अनुमति दी। सुविधाओं का भी ख्याल नहीं रखा गया। एफएआर बढ़ाने से पहले 67 प्रतिशत निवासियों की सहमति ली जाती है। प्राधिकरण ने यह प्रक्रिया भी नहीं पूरी करवाई। इसलिए इस मामले में प्राधिकरण ही सर्वाधिक जिम्मेदार है। उन्होंने दोहराया कि सभी बायर्स को एकजुट कर फंड जुटाया जा रहा है। एक सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed