फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   super 30 fame and founder anand kumar reached delhi government school

दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंचे सुपर-30 वाले आनंद कुमार, बोले- विश्वास नहीं होता...

Wed, 24 Jul 2019 04:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Jul 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
super 30 fame and founder anand kumar reached delhi government school
आनंद कुमार - फोटो : twitter

सुपर 30 के संस्थापक और हजारों बच्चों की जिंदगी में रोशनी भरने वाले आनंद कुमार बुधवार को दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनके साथ थे। आनंद कुमार को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। आनंद ने बच्चों को कई टिप्स व शिक्षा में किए जाने वाले कुछ सुधारों के बारे में बताया।

विज्ञापन



बुधवार सुबह लाजपत नगर स्थित शहीद हेमू कॉलोनी सर्वोदय बाल विद्यालय पहुंचे आनंद कुमार ने विद्यालय को देखकर कहा कि विश्वास नहीं होता कि मैं सरकारी स्कूल में हूं। उन्होंने कहा कि देश के सरकारी स्कूलों के लिए यह एक प्रेरणा बन सकता है। कहा कि अगर सभी सरकारी स्कूल ऐसे बन जाएं।

विज्ञापन
 



 

आनंद ने कहा कि सभी स्कूलों में हैप्पीनेस क्लास चलनी चाहिए। इससे बच्चों का मन पढ़ाई में और भी लगेगा। कहा कि देश की सही तरक्की तभी संभव है जब सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आनंद कुमार की जमकर तारीफ की। साथ ही सभी बच्चों को आनंद जैसा शिक्षक मिले इसकी कामना की।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed