फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sunped case: lawyer insisted from five days on the release of two lawyers

सुनपेड़ मामला: पांच दिनों से रिहाई पर अड़े वकील

Mon, 23 Nov 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 23 Nov 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
sunped case: lawyer insisted from five days on the release of two lawyers

सुनपेड़ मामले में पांच दिनों से हड़ताल पर चल रहे वकीलों को हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के वकीलों का समर्थन मिला। हड़ताली वकील सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए गए फरीदाबार के दो वकीलों की रिहाई पर अड़े हैं। इस मामले में हरियाणा-पंजाब बार काउंसिल के चेयरमैन ने उच्च स्तर पर यह मामला उठाया है।

विज्ञापन


सुनपेड़ मामले में सोमवार को फरीदाबाद के करीब तीन हजार वकीलों को हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के 70 हजार वकीलों का समर्थन मिला। सोमवार को तीनों प्रदेशों में मौजूद बार काउंसिल की ओर से फरीदाबाद बार काउंसिल को समर्थन के संदेश मिले। यह मामला अब फरीदाबाद से निकल कर हरियाणा-पंजाब बार काउंसिल तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन


रविवार को फरीदाबाद की काउंसिल के प्रधान जेपी अधाना ने अन्य सदस्यों के साथ हरियाणा-पंजाब बार काउंसिल के चेयरमैन रजत गौतम से मुलाकात की थी जिसके बाद तीनों राज्यों के वकीलों ने हड़ताल को समर्थन दिया। जेपी अधाना ने बताया कि सोमवार को चेयरमेन रजत गौतम ने सुनपेड़ मामले में वकील ऐदल सिंह व जगत सिंह की गिरफ्तारी का मामले को लेकर उच्च स्तर पर बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों का आरोप है कि सीबीआई ने गलत तरीका अपनाते हुए गिरफ्तारी की है। दोनों वकील सीबीआई जांच में सहयोग दे रहे थे। वकीलों का कहना है कि ऐदलसिंह व जगत सिंह का सुनपेड़ मामले से कोई लेना देना नहीं है, फिर उन्हें सीबीआई ने गलत तरीके से पूछताछ के बहाने बुला कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed