फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunped case: jitender wife letter opened a new dimension in the case

सुनपेड़ में जितेंद्र की पत्नी के खत ने खोला एक और सच

Sat, 31 Oct 2015 11:22 AM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
Sunped case: jitender wife letter opened a new dimension in the case

एक साल पहले ट्रिपल मर्डर केस के आरोप में जेल में बंद दलित परिवार को पैरवी के लिए वकीलों के लाले पड़ गए थे। जिला न्यायालय में कोई भी वकील उनकी पैरवी करने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन


करीब छह महीने तक पीड़ित परिवार वकील ढूंढते रहे लेकिन कोई केस लेने को राजी नहीं हुआ। तमाम जद्दोजहद के बाद गांव के ही सवर्ण विरादरी के वकील अब उनकी पैरवी कर रहे हैं। इस बात का खुलासा किया है जितेंद्र के चचेरे भाई सुंदर ने।
विज्ञापन


उसने बताया कि आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करता है। उनका इतना प्रभाव था कि कोई वकील केस लेने को तैयार नहीं हो रहा है। छह महीने तक वकील बदलते रहे। आखिर में गांव के ही सवर्ण जाति के राकेश रावत वकील केस कर पैरवी करने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अक्तूबर 2014 को हुए ट्रिपल मर्डर में आरोपी बनाए गए जितेंद्र के परिवार के सदस्यों को जेल जाने के बाद परिवार गांव से साढ़े तीन महीने तक पलायन कर गया था।

छेड़खानी नहीं रेखा को मिली थी धमकी

Sunped case: jitender wife letter opened a new dimension in the case

वह कभी ससुराल में रहता था तो कभी अन्य रिश्तेदारों के यहां। मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में जाने के बाद जब आयोग ने पुलिस को फटकार लगाई और उचित सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए तब पुलिस हरकत में आई और 14 जनवरी 2015 को पुलिस-प्रशासन की निगरानी में वह गांव वापस लौटे।

आगजनी की घटना के 15 दिन पहले जितेंद्र की पत्नी रेखा के साथ दबंगों ने छेड़खानी नहीं बल्कि धमकी दी थी। इस बात का खुलासा रेखा द्वारा सदर पुलिस को लिखे पत्र में हुआ है।

रेखा ने पत्र में लिखा है कि  4 व 5 अक्तूबर को राजपूत लोग धमकाने हमारे घर पर आए और गांव में न रहने की धमकी दी थी। धमकी देने वालों की पहचान रेखा की सास व जितेंद्र की मां संता देवी ने की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed