फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunita Kejriwal said on Kejriwal ED remand being extended ED harassing my husband he is very ill

Arvind Kejriwal: रिमांड बढ़ने पर बोलीं पत्नी सुनीता, 'ईडी मेरे पति को परेशान कर रही, वो बहुत बीमार हैं'; Video

Thu, 28 Mar 2024 04:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Mar 2024 04:50 PM IST
सार

कोर्ट के फैसले के बाद बाहर आईं उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि ईडी उन्हें बहुत परेशान कर रही है। उनकी तबियत बहुत खराब है।

विज्ञापन
Sunita Kejriwal said on Kejriwal ED remand being extended ED harassing my husband he is very ill
सुनीता केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले में गुरुवार को कोर्ट से राहत नहीं मिली और उन्हें एक अप्रैल तक ईडी की रिमांड में भेजा दिया गया। कोर्ट के फैसले के बाद बाहर आईं उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि ईडी उन्हें बहुत परेशान कर रही है। उनकी तबियत बहुत खराब है।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को बहुत परेशान किया जा रहा है, जनता इसका जवाब देगी। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि आपने कहा था कि केजरीवाल आज कोर्ट में बड़ा खुलासा करेंगे तो इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा और कोर्ट से बाहर चली गईं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले सुनाया था सीएम का संदेश
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली और देशवासियों के लिए संदेश लेकर पत्नी सुनीता केजरीवाल मीडिया के सामने आईं थीं। सुनीता ने कहा था, ईडी हिरासत में होने के बाद भी केजरीवाल दिल्लीवासियों के लिए फिक्रमंद हैं। सीएम का संदेश है कि मेरा शरीर जेल में है, लेकिन आत्मा आप सभी के बीच है। आंखें बंद करो, मुझे अपने आसपास महसूस करोगे। सुनीता ने कहा था कि मुख्यमंत्री को डायबिटीज है। शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। फिर भी उनका निश्चय मजबूत है।

विज्ञापन

'शराब घोटाले के पैसे के संबंध में सीएम करेंगे कोर्ट में खुलासा'
सुनीता ने एक दिन पहले ही कहा था कि केजरीवाल ने एक बात और कही कि तथाकथित शराब घोटाले की जांच में ईडी ने दो साल में 250 से ज्यादा रेड की हैं। वे इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला। ईडी ने मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के यहां भी रेड डाली पर पैसा नहीं मिला। ईडी ने हमारे घर भी रेड डाली, जिसमें उन्हें मात्र 73,000 रुपये मिले, इसलिए यह सवाल उठता है कि फिर इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। केजरीवाल इस बात का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट के सामने करेंगे। वे पूरे देश को सबूत के साथ सच बताएंगे कि इस घोटाले का पैसा कहां है। सुनीता ने देशवासियों से हाथ जोड़कर कहा कि केजरीवाल बहुत सच्चे, देशभक्त, निडर और साहसी व्यक्ति हैं। आप सभी उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed