फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunita Kejriwal blames the entire system regarding the arrest of Arvind Kejriwal by CBI.

Delhi: 'सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की थी संभावना, घबराई भाजपा ने CBI का लिया सहारा'; सुनीता केजरीवाल का आरोप

Wed, 26 Jun 2024 04:52 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Jun 2024 04:52 PM IST
सार

सुनीता केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरी व्यवस्था पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल के समान है। भाजपा घबरा गई और उन्हें फर्जी मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करवा दिया गया।

विज्ञापन
Sunita Kejriwal blames the entire system regarding the arrest of Arvind Kejriwal by CBI.
सुनीता केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि पूरी व्यवस्था यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि उनके पति जेल से बाहर न आएं। उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल के समान है। आप ने कहा कि जब केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की संभावना थी तो भाजपा घबरा गई और उन्हें फर्जी मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करवा दिया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और भ्रष्टाचार मामले में पांच दिन की हिरासत मांगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सुनीता ने कहा कि उनके पति को 20 जून को उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से तुरंत रोक लग गई।
विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अगले ही दिन, सीबीआई ने उन्हें आरोपी बना दिया और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूरा सिस्टम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि वह आदमी जेल से बाहर न आए। यह कानून नहीं है। यह तानाशाही है, यह आपातकाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed