फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sunday the hottest day recorded in delhi in last 10 years and this season

कड़े हुए सूरज के तेवर: बीते 10 सालों में रविवार रहा सबसे गर्म दिन, इन इलाकों में पड़ी सबसे अधिक तपिश

Sun, 20 Mar 2022 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 10:29 PM IST
सार

राजस्थान, उतराखंड व पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में लू भी रिकॉर्ड की गई है। गुजरात व राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम पारा 38 से 40 व मध्यप्रदेश के कुछ भागों में यह 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
sunday the hottest day recorded in delhi in last 10 years and this season
दिल्ली में पड़ी रिकॉर्ड गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिन पर दिन तल्ख होते सूरज के तेवरों के कारण रविवार का दिन बीते 10 सालों व इस सीजन में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ अधिक 38.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले वर्ष 2012 में अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह राहत के आसार नहीं हैं। अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ कड़ी धूप रहेगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात व तेलांगाना में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी हुई है। वहीं, दिल्ली के कुछ इलाके में इसमें एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। राजस्थान, उतराखंड व पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में लू भी रिकॉर्ड की गई है। गुजरात व राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम पारा 38 से 40 व मध्यप्रदेश के कुछ भागों में यह 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 20 से 91 फीसदी तक रहा। वहीं, 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका सबसे गर्म रहा है। इसके अलावा नजफगढ़ में 39.5, पालम में 38.1 व लोधी रोड में 38.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा व तेज धूप खिली रहेगी। अधिकतम पारा 37 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, पूरे सप्ताह तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में मामूली रूप से कमी होगी। हालांकि, धूप की तपिश में कमी होने की संभावना नहीं है। उधर, रविवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में रही। दिल्ली का एक्यूआई 242, फरीदाबाद 202, गाजियाबाद 291, ग्रेटर नोएडा 242, गुरुग्राम 228 व नोएडा का 230 एक्यूआई रहा। 

बीते वर्षों में दिल्ली का 20 मार्च को अधिकतम तापमान

2013- 32 डिग्री सेल्सियस 
2016- 33 डिग्री सेल्सियस 
2018 -35 डिग्री सेल्सियस 
2021- 34.5 डिग्री सेल्सियस 
2022- 38.3 डिग्री सेल्सियस 

अधिकतम तापमान- 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 21 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:33 बजे
सूर्योदय का समय: 6:23 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा व तेज धूप खिली रहेगी। हवा की रफ्तार सुस्त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed