फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunday become second most polluted day of this year in Delhi

दिल्ली में साल का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित दिन रहा रविवार, 26 दिसंबर तक निर्माण कार्य पर रोक

Mon, 24 Dec 2018 10:08 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 24 Dec 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Sunday become second most polluted day of this year in Delhi
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में रविवार वर्ष का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित दिन साबित हुआ। इससे पहले दिवाली के एक दिन बाद 8 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 541 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 446 दर्ज किया गया जबकि सफर के मुताबिक हवा की गुणवत्ता का सूचकांक पूरे दिन में अधिकतम 471 था।
विज्ञापन


प्रदूषण के भयावह स्तर को देखते हुए केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली एनसीआर के हॉटस्पॉट औद्योगिक क्षेत्र 26 दिसंबर तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की सिफारिश पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण को भेजी है। ईपीसीए ने वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण और बायोमास जलाने पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
औद्योगिक इकाइयों और अस्पतालों से निकलने वाले कचरे से होने वाले प्रदूषण के खतरे के मद्देनजर निगरानी बढ़ाने को कहा है। फरीदाबाद में एक्यूआई  444, गाजियाबाद में 478, ग्रेटर नोएडा में 457 एवं नोएडा में 466 प्रति क्यूबिक मीटर रहा। 

 सीपीसीबी की हिदायतें
-अगले पांच दिनों में घरों से कम से कम बाहर निकलें।
-खुली हवा में सैर से बचें।
-निजी वाहनों का न्यूनतम इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed