फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunanda pushkar death case, fake trio will be investiged

सुनंदा की मौत में नया पेंच

Tue, 18 Nov 2014 07:37 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
Sunanda pushkar death case, fake trio will be investiged

मशहूर सोशलाइट सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में रोज ही कुछ न कुछ चौंकाने वाले सच सामने आ रहे हैं। फिलहाल एक नया तथ्य सामने आया है जो सुनंदा की मौत के पीछे एक गहरी साजिश की ओर इशारा करने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस छानबीन में पता चला है कि जिस लीला पैलेस में सुनंदा पु्ष्कर की मौत हुई वहां 13 से 18 जनवरी के बीच तीन लोग फर्जी पासपोर्ट पर होटल में ठहरे थे। बता दें कि इसी दौरान सुनंदा का मृत शरीर होटल के उनके कमरे में पाया गया था। जांच एजेंसी उन तीनों के बारे में जानकारी खंगाल रही है।
विज्ञापन


जांच के लिए तीन पुलिस ऑफिसर्स की टीम नियुक्त की गयी है, जिसमें एसीपी रैंक के एक ऑफिसर भी शामिल हैं। तीन ऑफिसर्स की टीम को सुनंदा केस के बारे में जानकारी जुटाने के लिए दुबई भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम के एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली पुलिस की जांच में लीला पैलेस के स्विट नंबर 345 से एक बेडशीट, कारपेट और टूटे हुए गिलास की बरामदगी के बाद हॉस्पिटल की विजिटर बुक को भी खंगाला गया।

अधिकारी के मुताबिक विजिटर बुक की जांच में पाया गया कि जनवरी 13 से 18 के बीच होटल में तीन व्यक्ति फर्जी पासपोर्ट के आधार पर होटल में ठहरे थे।

इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली पुलिस जानकारी के लिए इंटेलीजेंस ब्यूरो के अंतर्गत आने वाले फॉरन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) से भी सम्पर्क साधने की कोशिश कर रही है।

क्या कर रही है जांच टीम

Sunanda pushkar death case, fake trio will be investiged

पुलिस को मिली एम्स मेडिकल बोर्ड की दूसरी रिपोर्ट में ये तो पता चला है कि सुनंदा की मौत जहर देने की वजह से ही हुई है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं है कि सुनंदा को दिया गया जहर किस तरह का था। इसी वजह से दिल्ली पुलिस विसरा के नमूने को विदेशी लैब में जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

हालांकि एम्स बोर्ड ने कुछ रेडियोएक्टिव आइसोलेट जहर को चिह्नित जरुर किया है जो मौत की वजह हो सकते हैं। एम्स द्वारा चिह्नित ये वो जहर है जिनकी जांच भारतीय लैब में मुमकिन नहीं है।

इससे पहले पुलिस जब्त किये गये लैपटॉप और मोबाइल फोन को जांच के लिए गांधीनगर, गुजरात भेज चुकी है। पुलिस जानना चाहती है कि मौत के बाद इन गैजेट्स से कहीं किसी प्रकार का डाटा तो डिलीट नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed