फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Summon to deputy cm delhi manish sisodiya in dcw appointment case 

स्वाति मालीवाल पर FIR के बाद भ्रष्टाचार मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को समन

Fri, 07 Oct 2016 10:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Summon to deputy cm delhi manish sisodiya in dcw appointment case 

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) में कथित भर्ती घोटाले की जांच में शामिल होने के लिए 14 अक्तूबर को समन भेजकर बुलाया है।

विज्ञापन


एसीबी ने डीसीडब्ल्यू में 85 लोगों के तथाकथित भर्ती घोटाले के मामले में पहले ही आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13, 409 आईपीसी और 120बी में एफआईआर की हुई है। 
विज्ञापन


एसीबी चीफ मुकेश मीणा ने बताया है कि उपमुख्यमंत्री को समन भेजकर 14 अक्तूबर को बुलाया है। सभी पहलुओं पर उनसे पूछताछ की जाएगी। कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर पूछताछ होगी क्योंकि उन्होंने महिला आयोग में भर्ती के मामले में कुछ कमेंट दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि मुकेश मीणा खुद पूछताछ करेंगे। इससे पहलेसीबी स्वाति मालीवाल से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह की शिकायत पर एसीबी ने जांच शुरू की और एफआईआर दर्ज की है। 

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख पर हो चुकी है एफआईआर

Summon to deputy cm delhi manish sisodiya in dcw appointment case 
स्वाति मालिवाल - फोटो : अमर उजाला

बरखा सिंह ने शिकायत में दावा किया था कि आम आदमी पार्टी तमाम समर्थकों को बड़े-बड़े पद देकर मोटी तनख्वाह दी गई। एसीबी ने इस एफआईआर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल किया था। 

एसीबी चीफ ने बाद में कहा था कि एफआईआर में नाम है लेकिन जांच में इनके खिलाफ कुछ नहीं मिला, इसलिए मुख्यमंत्री आरोपी नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने इसे षड्यंत्र करार देकर भंडाफोड़ के लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाया था। 

लेकिन एलओसी पर बिगड़े हालात का हवाला देकर खुलासा नहीं किया था। प्रधानमंत्री के इशारे पर एफआईआर दर्ज किए जाने का आरोप लगाया था।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से जब एसीबी का समन मिलने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर को इस पर बात करुंगा। उस दिन एसीबी में जाऊंगा और मीडिया को भी बताऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed