फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Summer vacation canceled in delhi High Court and lower courts

हाईकोर्ट तथा निचली अदालतों में गर्मी की छुट्टियां रद्द, जून में खुलेगी अदालत

Tue, 14 Apr 2020 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Apr 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Summer vacation canceled in delhi High Court and lower courts
Delhi High court - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस महामारी के कारण अदालतों में प्रभावित हुए कामकाज के चलते जून में हाईकोर्ट समेत सभी निचली अदालतों के ग्रीष्म कालीन अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। इस दौरान सभी अदालतों की कार्यवाही जारी रखने के संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन


हाईकोर्ट रजिस्टर जनरल की ओर से सोमवार को यह अधिसूचना जारी की गई और जिसे हाईकोर्ट समेत सभी अन्य निचली अदालतों में भेजा गया। लॉकडाउन के कारण अदालतों की कार्यवाही प्रभावित होने से लोगों को हुई परेशानी और अदालतों के आर्थिक नुकसान की पूर्ति के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके सभी अदालतों का एक जून से 30 जून तक संचालन होगा, जिससे लॉकडाउन के कारण लंबित मामलों की कार्यवाही आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


उल्लेखीय है कि लॉकडाउन के कारण सभी अदालातों का संचालन स्थगित कर दिया गया है, हालांकि अहम मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जा रही है, लेकिन लगभग सभी दैनिक आम मुकदमों की सुनवाई टल रही है। मामलों में सुनवाई टलने के कारण अदालतों पर कार्यभार बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर अदालतों की ग्रीष्कालीन छुट्टियों को रद्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed