फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sumesh Shaukeen joined AAP today presence of arvind kejriwal

कांग्रेस को एक और झटका : अब सुमेश शौकीन AAP में हुए शामिल, गहलोत के BJP में जाने पर क्या बोले केजरीवाल

Mon, 18 Nov 2024 12:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 12:22 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व नेता सुमेश शौकीन सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कैलाश गहलोत के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Sumesh Shaukeen joined AAP today presence of arvind kejriwal
सुमेश शौकीन आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व नेता सुमेश शौकीन सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले बीते रविवार को अनिल झा आप में शामिल हुए थे और कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कैलाश गहलोत के भाजपा में जाने पर जब अरविंद केजरीवाल से पूछा तो उन्होंने वह स्वतंत्र हैं, वह जहां चाहें जा सकते हैं। 

भाजपा नेता व किराड़ी के दो बार विधायक रहे अनिल झा रविवार को आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर उन्हें टोपी और पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई थी। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि था अनिल ने पूर्वांचल के लोगों के लिए बहुत काम किया है। उनके आने से केवल किराड़ी ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली में पार्टी को मजबूती मिलेगी। दिल्ली में 1750 कच्ची कॉलोनियां हैं। करीब 1650 कॉलोनियों में पेयजल पहुंचा दिया है। सौ में वन विभाग व एएसआई के कारण काम नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, अनिल झा ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में काम किया। स्कूलों में अच्छी शिक्षा, साफ-सुथरा भोजन, मोहल्ला क्लीनिक की सुविधा सहित अन्य की सुविधाएं मिल रही हैं। विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में अगर पूर्वांचल के लिए किसी एक व्यक्ति ने काम किया है तो वे केजरीवाल हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि सुमेश शौकीन कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। यह 2008 में मटियाला से विधायक बने थे। उसके बाद 2013, 2015 और 2020 में  मटियाला सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और तीनों बार ही हारे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed