फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sulabh international to name a mewat village after donald trump, here is the reason

डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा मेवात के एक गांव का नाम, कारण है दिलचस्प

Wed, 14 Jun 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मेवात
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मेवात Updated Wed, 14 Jun 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
sulabh international to name a mewat village after donald trump, here is the reason
डोनाल्ड ट्रंप

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और प्रमुख बिंदेश्वर पाठक ने एक बड़ा ही अनोखा ऐलान कर दिया है। बिंदेश्वर ने घोषणा की है कि मेवात का एक गांव जो खुले में शौच से मुक्त होगा उसका नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। उनका मानना है कि इस कदम से भारत के स्वच्छता अभियान की ओर पूरी दुनिया का ध्यान जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में सुलभ ‌इंटरनेशनल मेवात के कुछ गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है। इन्हीं में से किसी एक गांव का नाम ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन


बिंदेश्वर पाठक के अनुसार वो क्षेत्र चुन लिया गया है लेकिन उस गांव के बारे में कुछ ‌ही दिन में विचार कर लिया जाएगा जिसे ट्रम्प का नाम देना है। यह बात बिंदेश्वर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई फोन पर बातचीत में कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गोद भी लेंगे

sulabh international to name a mewat village after donald trump, here is the reason

इस समय बिंदेश्वर अमेरिका में हैं और वहां से लौटकर वो मेवात का दौरा करेंगे और गांव के लोगों से बातचीत करके एक गांव गोद लेंगे। वाशिंगटन डीसी में एक सामुदायिक कार्यक्रम में बिंदेश्वर ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि, भारत सरकार खुले में शौच को बंद करने की पूरी कोशिश कर रही है।

हमारी संस्था भी इसी दिशा में काम कर रही है। बिंदेश्वर ने विश्व समुदाय से भी अपील की है कि हमें भारत में स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मदद करनी चाहिए।

उनका कहना है कि ट्रम्प के नाम पर गांव का नाम रखने की सोच के पीछे ये नजरिया है कि इस तरह लोगों का ध्यान स्वच्छता की ओर जाए और बड़ी मात्रा में लोगों की भागीदारी इसमें हो।

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 तक पूरे देश को साफ करने का लक्ष्य रखा है लेकिन वो तब ही मुमकिन है जब सभी लोग इसमें अपनी भागीदारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed