{"_id":"651bf6fd03eb4a37f1006435","slug":"sukhdool-singh-associated-with-khalistani-entities-to-run-syndicate-from-canada-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: खालिस्तानी टाइगर फोर्स से जुड़ा था मारा गया गैंगस्टर सुखदूल सिंह, कनाडा से चलाता था आतंक का सिंडिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: खालिस्तानी टाइगर फोर्स से जुड़ा था मारा गया गैंगस्टर सुखदूल सिंह, कनाडा से चलाता था आतंक का सिंडिकेट
Tue, 03 Oct 2023 04:42 PM IST
Vikas Kumar
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 03 Oct 2023 04:42 PM IST
सार
आरोपपत्र के अनुसार, सुखदूल को सुख डुनेके से भी जाना जाता था। ये अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर भी हमले करवा कर उन्हें अपने रास्ते से हटाता रहा।
विज्ञापन
एएनआई के चार्जशीट में हुआ खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले महीने कनाडा के विन्निपेग शहर में मारा गया भारत का वांछित गैंगस्टर सुखदूल सिंह खालिस्तानी आतंकवादी अर्श डाला जैसी आतंकवादी संस्थाओं से जुड़ा था। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) ने अपनी चार्जशीट के जरिए दिल्ली की स्पेशल में को दी थी। एजेंसी ने मार्च में यह चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें सुखदूल के अलावा 21 अन्य आतंकियों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपपत्र के अनुसार, सुखदूल को सुख डुनेके से भी जाना जाता था। ये अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर भी हमले करवा कर उन्हें अपने रास्ते से हटाता रहा। इसके अलावा गौरव पटयाल जैसे कुछ गिरोह के सदस्य भारत से भाग गए और विदेश में बैठकर अपना सिंडिकेट चलाया।
विज्ञापन
सुखदूल को अपना गैंगस्टर चलाने के लिए हथियारों की जरूरत थी, इसमें खालिस्तानी टाइगर फोर्स (केटीएफ) के आतंकी अर्श डाल्ला ने इसकी मदद की। भारत में सुखदूल को गैंग चलाने के लिए अर्श में अत्याधुनिक हथियार मुहैया कराए थे।
विज्ञापन