फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukhbir Badal trying for alliance with Congress through Sarna brothers

Delhi NCR News: सरना भाइयों के जरिये कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश कर रहे सुखबीर बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
कालका और काहलों ने किया दावा, कहा- हरविंदर सिंह राहुल गांधी से गठबंधन के सिलसिले में मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सरना भाइयों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। यह दावा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों किया है। इन्होंने यह भी दावा किया है कि इसी सिलसिले में हरविंदर सिंह सरना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
गुरुद्वारा रकाबगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कालका और काहलों ने कहा कि हरविंदर सिंह सरना बुधवार शाम गुलदस्ता लेकर राहुल गांधी से मिलने पहुंचे और दोनों दलों के संभावित गठबंधन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी पर 1984 के सिख नरसंहार का दाग है, उसी पार्टी से गठबंधन की कोशिश करना सिख कौम के साथ बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल उस पार्टी के साथ हाथ मिलाना चाहता है, जिसने सिखों पर अत्याचार किए। इस पूरे मामले को लेकर वे अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब को लिखित शिकायत भी भेज रहे हैं।
विज्ञापन

कालका और काहलों ने कहा कि सरना भाइयों के कार्यकाल में 1984 के दोषियों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि सिख कौम को इस तरह कलंकित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अकाल तख्त साहिब से मांग की कि हरविंदर सिंह सरना और परमजीत सिंह सरना से जवाब तलब किया जाए। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल से भी सवाल किया कि क्या हरविंदर सिंह सरना उनसे अनुमति लेकर राहुल गांधी से मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि बिना अनुमति गए थे तो उन्हें पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। यदि अनुमति लेकर गए थे तो यह स्पष्ट है कि सुखबीर बादल स्वयं कांग्रेस से गठबंधन चाहते हैं। कालका और काहलों ने गुरुद्वारा अंब साहिब, मोहाली की जमीन बेचे जाने के मामले को भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरना भाई और मनजीत सिंह जीके दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी पर झूठे आरोप लगाते रहते हैं, लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की करोड़ों रुपये की जमीन बेचे जाने पर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed