फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh said that the jail personnel are torturing me and my wife in the jail

Sukesh Chandrasekhar: सुकेश का आरोप- मुझे और मेरी पत्नी को प्रताड़ित कर रहे जेलकर्मी

Fri, 17 Mar 2023 07:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Mar 2023 07:43 PM IST
सार

वकील के माध्यम से भेजे पत्र में उसने लिखा है कि उसकी पत्नी लीना पॉल मंडोली की जेल नंबर 16 में बंद है। जिसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने जेल अधीक्षक की निजी सचिव याशिका शर्मा उस पर दबाव डाल रही है।

विज्ञापन
Sukesh said that the jail personnel are torturing me and my wife in the jail
सुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठगी के आरोप में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने जेल महानिदेशक को चिट्ठी लिखकर जेल कर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, जेल अधीक्षक की निजी सचिव पर उसकी पत्नी को भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जेल महानिदेशक से मामले में हस्तक्षेप करने और इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


वकील के माध्यम से भेजे पत्र में उसने लिखा है कि उसकी पत्नी लीना पॉल मंडोली की जेल नंबर 16 में बंद है। जिसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने जेल अधीक्षक की निजी सचिव याशिका शर्मा उस पर दबाव डाल रही है। आरोप है कि अधिकारी उसकी पत्नी की सुरक्षा के लिए उससे पांच लाख रुपये ले चुकी है। इससे पूर्व अधीक्षक अनीता दयाल भी उसके कर्मचारियों से 15 लाख रुपये ले चुकी है। जिसकी शिकायत वह उपराज्यपाल की समिति और ईडी अधिकारियों को दिए बयान में कर चुका है। हाल ही में उसने पटियाला हाउस कोर्ट में एक शिकायत दायर की है, जिसके जरिए उक्त अधिकारी याशिका शर्मा के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उसने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि जब किसी अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच चल रही हो तो उस अधिकारी को स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन उक्त अधिकारी अब भी उसी जेल में मौजूद है, जहां उसकी पत्नी बंद है। वह अपने पद का इस्तेमाल कर उसकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। उसने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया है जेल अधीक्षक अनीता दयाल पर गंभीर आरोप लगने के बाद विभिन्न एजेंसियों ने जांच की थी, लेकिन वह भी मुख्यालय में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। यह पूरी तरह से अवैध है। वहीं, जेल के सीसीटीवी फुटेज को लीक करने वाले सहायक अधीक्षक दीपक शर्मा और उपाधीक्षक जय सिंह के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed