{"_id":"6a86c76953f6acf86b045473","slug":"sukesh-chandrashekhar-writes-letter-to-kejriwal-and-satyendar-jain-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तीन और बड़े घोटाले खोलूंगा’: सुकेश ने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को लिखा पत्र, पंजाब को लेकर किया ये दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तीन और बड़े घोटाले खोलूंगा’: सुकेश ने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को लिखा पत्र, पंजाब को लेकर किया ये दावा
Thu, 20 Aug 2026 02:53 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:53 PM IST
सार
कथित महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उसने तीन और प्रमुख घोटालों का खुलासा करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कथित महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एक पत्र लिखा है। यह पत्र दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को लिखा है। पत्र में सुकेश ने तीन और 'बड़े घोटालों' का पर्दाफाश करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सुकेश ने अपने पत्र में कहा कि उनके 2021-22 के खुलासे सही साबित हुए हैं। पत्र में 'शराब नीति' मामले के बाद अब 'जल बोर्ड' से जुड़े घोटालों का जिक्र किया। सुकेश ने चेतावनी दी कि तीन अन्य प्रमुख विभागों में उनके तीन और 'घोटालों' और 'भ्रष्टाचार' का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) को 'स्कैम की एनीटाइम, ऑलवेज पार्टी' बताते हुए कहा कि उसकी प्रतिष्ठा केवल 'घोटालों' की वास्तविकता के स्तर तक ही बढ़ेगी।
विज्ञापन
पंजाब और युवा पीढ़ी को लेकर चेतावनी
पत्र में सुकेश ने कहा कि पंजाब के लोगों को दोबारा मूर्ख बनाने की कोशिश काम नहीं आएगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में जो हुआ, पंजाब में उससे भी अधिक 'आप' के अहंकार और उसकी 'घोटाला पार्टी' को झटका लगेगा। सुकेश ने यह भी कहा कि केजरीवाल के 'छद्म' द्वारा देश की युवा पीढ़ी को उकसाने की चाल सफल नहीं होगी। सुकेश ने धमकी दी कि वह किसी और से पहले पूर्व मुख्यमंत्री का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
सुकेश ने अपने पत्र में 2015 और 2016 में 'आप' के 'संस्थापकों' के साथ अपने जुड़ाव का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उन्हें चौंका देंगे। सुकेश ने यह भी लिखा कि वह देश के भविष्य, यानी युवा भाइयों और बहनों को मूर्ख नहीं बनने देंगे। उन्होंने केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और उनकी 'ऑलवेज पार्टी' को अंतिम रूप से बेनकाब करने की धमकी दी।