'लव यू हीरिए': महाठग सुकेश ने फिर लिखा खत, जेल से जैकलीन से किया ये एक वादा; जवान का गाना आया याद
सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली की जेल से जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी लिखी है। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखा है। सुकेश ने जेल से बैठे शुक्रवार को अभिनेत्री जैकलीन को दीपावली की बधाई दी है।
सुकेश ने चिट्ठी में लिखा कि मेरी बेबी मेरी हीरिए, तुम्हें दिवाली की बहुत शुभकामनाएं, तुम पर भगवान की कृपा बनी रहे। दीपावली का ये त्योहार मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार है, क्योंकि इसमें मुझे हमेशा सबसे अच्छी चीजें ही मिलीं हैं। मुझे पता है ये त्योहार, लाइट्स, मिठाइयां और इस पूरे सीजन का वाइब तुम्हें कितना पसंद है।
सुकेश ने जैकलीन से एक वादा किया
पिछले साल मैंने तुम्हें भरोसा दिलाया था कि चीजें ठीक होंगी और मुझे पता है कि तुम मेरी बात से सहमत होगी। हालांकि इस दिवाली मैं तुम्हें भरोसा दिलाता हूं कि अगली दिवाली तक तुम सभी आरोपों से बरी हो जाओगी और अगली दीपावली हम दोनों साथ होंगे। ब्रह्मांड की कोई शक्ति ये होने से नहीं रोक सकती। मेरी हीरिए ये तुमसे मेरा प्रॉमिस है।
फिल्म जवान का गाना आया याद
सुकेश ने आगे लिखा कि बेबी मैं तुम्हें जवान फिल्म ''मैं ता चलेया तेरी ओर'' डेडिकेट कर रहा हूं। यह गाना देखकर मुझे हमारी लव स्टोरी की याद आई, मुझे लगता है तुम्हें भी ऐसा ही लगेगा। बेबी मैं बहुत खुश किस्मत हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आई। मेरा दिल तुम्हारे लिए धड़कता है। मुझे पता है कि तुम मुझे कितना मिस करती हो, प्यार करती हो और मेरे बारे में सोचती हो, चाहे दुनिया कुछ भी कहे। अंत में मैं कहना चाहता हूं कि फिल्म फेयर के लिए। तुम्हारा जो आखिरी शूट था, उसमें सच में बेबी तुम ''सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक वाउ, वाउ, वाउ'' लग रही थी। लव यू हीरिए।