फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh Chandrashekhar demands polygraph test for Kejriwal and Satyendra Jain

Delhi: सुकेश चंद्रशेखर पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार, सीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन की भी जांच कराने की मांग

Fri, 11 Nov 2022 10:38 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 11 Nov 2022 10:38 PM IST
सार

सुकेश ने मंडोली जेल में ही बंद अपनी पत्नी पर भी शिकायत वापस लेने का दवाब बनाने की बात कही है। साथ ही उनको भी दिल्ली के बाहर दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। पत्र में सुकेश ने आरोप लगाया है कि जेल के भीतर सीआरपीएफ के जवान उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar demands polygraph test for Kejriwal and Satyendra Jain
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को अपने वकीलों को पत्र लिखकर पॉलीग्राफ जांच के लिए हामी भर दी। इसके साथ ही उसने मांग की है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और  मंत्री सत्येंद्र जैन का भी पॉलीग्राफ टेस्ट हो।

विज्ञापन


इससे पहले ठगी और मनी लॉड्रिंग के आरोप में मंडोली जेल में कैद सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर उसे दिल्ली से बाहर की दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। अपने वकील के माध्यम से भेजे पत्र में सुकेश ने आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं से लगातार धमकियां मिलने और जेल में उसकी पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सुकेश ने मंडोली जेल में ही बंद अपनी पत्नी पर भी शिकायत वापस लेने का दवाब बनाने की बात कही है। साथ ही उनको भी दिल्ली के बाहर दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। पत्र में सुकेश ने आरोप लगाया है कि जेल के भीतर सीआरपीएफ के जवान उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल को भेजे गए अपने पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि वह मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी है। उसकी पत्नी भी इसी जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत जैसे आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत करने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। आर्थिक अपराध शाखा और प्रवर्तन निदेशालय के सामने जो शिकायत दर्ज है उसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed