जेल से सुकेश का एक और पत्र: ओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों की मदद करना चाहता है महाठग, 10 करोड़ देने की पेशकश
दिल्ली के मंडोली जेल में बंद सुकेश ने हाल ही में हुए ओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों और मृतकों के परिवार वालों को को राहत पहुंचाने के लिए 10 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक और खत लिखा सबको हैरान कर दिया है। अब तक सुकेश आम आदमी पार्टी को लेकर नए-नए खुलासे करता था लेकिन इस बार जो पत्र लिखा है वो भारतीय रेलवे के नाम है। दरअसल दिल्ली के मंडोली जेल में बंद सुकेश ने हाल ही में हुए ओडिशा रेल हादसे के पीड़ितों और मृतकों के परिवार वालों को को राहत पहुंचाने के लिए 10 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।
कई दिनों से मेरा दिल काफी भारी है
अपने वकील के जरिए जारी पत्र में सुकेश ने लिखा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है जिसने मुझे पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया। पिछले कुछ दिनों से मेरा दिल काफी भारी है। यह उन सभी के लिए बेहद दर्दनाक है, जिनके अपनों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है।
सरकार ने किया बेहतरीन काम
पत्र में सुकेश ने हादसे के बाद चलाए गए राहत कार्य को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए लिखा, जो राहत कार्य चलाया गया उसे देखकर काफी गर्व महसूस हुआ। जिस तरह से खुद प्रधानमंत्री घटनास्थल पर गए और दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही वो काफी सराहनीय था। इसके अलावा रेल मंत्री व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर डेरा डाले रहे, वो स्थिति सामान्य होने तक दिन रात जिस तरह से लोगों के साथ खड़े रहे वो काफी गौरवान्वित अनुभूति रही।
शिक्षा पर खर्च हो पैसा
हमारी सरकार पहले से ही प्रभावितों को सभी आवश्यक चीजें मुहैया करा रही है। लेकिन मैं एक जिम्मेदार और अच्छे नागरिक के रूप में, 10 करोड़ रुपये के राहत फंड में योगदान देना चाहता हूं। ये पैसा विशेष रूप से उन परिवारों/बच्चों के लिए उपयोग में आएगा जिन्होंने अपने प्रियजनों/अपने कमाने वालों को खो दिया। इन रुपयों को इस्तेमाल उन बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की जाए जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।