फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suicidal diseases cured by doctor

डॉक्टरों ने ‘आत्महत्या रोग’ का किया सफल इलाज

Thu, 06 Aug 2015 04:51 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
Suicidal diseases cured by doctor

नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने खतरनाक बन चुके ट्राइजेमिनल रोग (आत्महत्या को प्रेरित करने वाला) के निदान की राह निकाल ली है। सर्जरी के माध्यम से चिकित्सकों ने इस रोग के पीड़ितों का सफल इलाज किया।

विज्ञापन


फोर्टिस अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने सीनियर कंसलटेंट डॉ. मनीष वैश केनेतृत्व में ट्राइजेमिनल रोगियों की सर्जरी कर उनको राहत प्रदान की।

डॉ. मनीष वैश ने रोग से जुड़े कारण और निदान के उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि अन्य तरीकों से मरीज को कुछ समय के लिए अस्थायी राहत ही दी जा सकती है लेकिन सर्जरी से रोग का स्थायी इलाज संभव है।

विज्ञापन

असहनीय दर्द कराता है आत्महत्या

Suicidal diseases cured by doctor

अस्पताल के जोनल डायरेक्टर गगन सहगल ने सफल सर्जरी करने के लिए चिकित्सकों को बधाई दी। ट्राइजेमिनल रोग एक न्यूरोपैथिक समस्या है। इसमें आमतौर पर ट्राइजेमिनल नर्व के निचले हिस्से पर असर होता है।

इससेे शुरू हुआ दर्द चेहरे तक पहुंचता है और असहनीय हो जाता है। नाक, कान, आंख, गाल, दांत और जबड़ों में दर्द का अहसास होता है।

इस कारण मरीज बाल तक नोंचने लगता है। पेन किलर भी काम नहीं आतीं। लोग इस दर्द को सह नहीं पाते हैं और आत्महत्या तक कर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed