फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   suhaib ilyasi plans after acquittal from jail says will work with daughter and on upnishads

जेल जाकर बदल गई 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' वाले एंकर की जिंदगी, अब इस प्रोजेक्ट पर करेंगे काम

Tue, 09 Oct 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
suhaib ilyasi plans after acquittal from jail says will work with daughter and on upnishads
सुहैब इलियासी - फोटो : अमर उजाला

पिछले 18 साल से सुहैब इलियासी अपनी पत्नी अंजू की हत्या का आरोप झेल रहे और अपने आपको बेगुनाह साबित करने का संघर्ष अब भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इन सबकी वजह से उनका विश्वास न ही कानून से उठा है और न ही उनमें अपने ससुरालवालों के लिए कोई कटुता है।

विज्ञापन


ये सच है कि इन 18 सालों में उन्होंने अपना कीमती समय गंवाया, दूसरों ने उनके शो का फॉरमेट चुरा लिया और सबसे ज्यादा उनकी बेटी आलिया ने सफर किया जो अपने पापा की बेगुनाही का सबको विश्वास दिलाने की कोशिश करती रही। ये सब भले ही बहुत दुखदायी था लेकिन सुहैब इन बीते सालों को और जेल में बीते समय को बहुत ही अहम मानते हैं। वह इसे सीखने वाला समय मानते हैं।
विज्ञापन


सुहैब कहते हैं कि जेल में बीता उनका समय बहुत शानदार अनुभव रहा। यह बात वो बिना किसी हिचकिचाहट के कहते हैं कि यह एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने जैसा था, जिसने मुझे और बेहतर इंसान बनने में मदद की। उन्होंने इस दौरान उपनिषद व भागवद गीता भी पढ़ा, जिससे उन्हें जीवन को समझने में काफी मदद मिली। अब वो इसके सरल व्याकरण का प्रयास कर रहे हैं ताकि उपनिषदों की बातें आम लोगों तक पहुंचाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहैब कहते हैं कि जेल में उन्होंने कई ऐसे अपराधियों से बात की जिन्होंने जघन्य अपराध किया था लेकिन उनके व्यक्तित्व का एक दूसरा पहलू भी है। वह इसे उनका मानवीय पक्ष कहते हैं जिसने उन्हें एक कार्यक्रम बनाने के लिए प्रेरित किया है।

जेल में बीता रात को समय कभी नहीं भूल पाएंगे सुहैब

suhaib ilyasi plans after acquittal from jail says will work with daughter and on upnishads

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें जेल में कोई ऐसा अपराधी मिला जो सुहैब के अपने शो इंडियाज मोस्ट वांटेड की वजह से गिरफ्तार हुआ हो? तब उन्होंने जवाब दिया उन्हें जेल में कई ऐसे कैदी मिले जो या तो उनका शो देख चुके थे या उसकी वजह से गिरफ्तार हुए थे, लेकिन उन सबका मानना था कि सुहैब ने अपना काम किया।

जेल के अंदर बिताया रात का वो पहर सुहैब के लिए सबसे पीड़ादायी होता था जब रात के सन्नाटे में वो सलाखों के पीछे होते थे। उस वक्त वो अपने एंकरिंग के दिनों को याद करते थे कि कैसे उनके शो से कई अपराधी जेल गए और अब वही जेल के पीछे पहुंच गए हैं। अपने आपको जेल की सलाखों के पीछे देखना शायद ऐसी याद है जो वो कभी न भूल पाएं।

जब उनसे परिवार के बारे में पूछा गया तो बोले कि उनकी सास और साली ने केस चलाए रखा लेकिन उनके ससुर ने उन पर विश्वास बनाए रखा। अपने ससुर के बारे में बताते हुए सुहैब ने कहा कि उन्होंने 1950 में एक बंदूक खरीदी थी और कनाडा चले गए थे। दो साल पहले वह डीसीपी लाइसेंसिंग के पास गए और उसे मेरे नाम पर ट्रांसफर करा दिया। सुहैब पूछते हैं कि आखिर क्यों कोई अपनी कीमती चीज ऐसे शख्स को उपहार में देगा जिसने उसकी बेटी की हत्या की हो?

बेटी के साथ को-होस्ट करना चाहते हैं शो

suhaib ilyasi plans after acquittal from jail says will work with daughter and on upnishads

सुहैब सबसे ज्यादा अपनी बेटी आलिया के शुक्रगुजार हैं कि कितना भी कुछ हुआ लेकिन उसने सुहैब पर विश्वास बनाए रखा। आलिया ने जो ड्रामा झेला है वह मेरे दुख से कहीं ज्यादा है। मैं तो बड़ा था लेकिन वो तो बच्ची थी। मैं सच में बहुत खुश हूं कि वह बहुत जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी हो गई है। वह बिल्कुल अपनी मां की तरह है।

सुहैब को सिर्फ अपने पर लगे हत्या के आरोप वाले मामले में ही नहीं अपनी सास और साली से आलिया की कस्टडी के लिए भी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। वह बहुत समझदारी भरे अंदाज में कहते हैं कि वो दोनों अंजू को बहुत प्यार करते थे और उसी तरह वह आलिया से भी प्यार करते हैं।

उन्होंने आलिया की कस्टडी इसलिए मांगी थी कि वह एक खूनी पिता के साथ सुरक्षित नहीं रह सकती। अब सुहैब उन बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं और आलिया के साथ मिलकर एक टीवी शो होस्ट करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed