फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suger worth 40 crore will auction tomorrow of Brajnathpur Sugar Mill

ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चालीस करोड़ की चीनी कल होगी नीलाम

Thu, 21 Feb 2019 04:38 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Feb 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Suger worth 40 crore will auction tomorrow of Brajnathpur Sugar Mill
suger - फोटो : amarujala
ब्रजनाथपुर शुगर मिल की 1.24 लाख क्विंटल चीनी की निलामी शुक्रवार को होगी। इस मिल पर किसानों का करीब 47 करोड़ रुपये बकाया है, चीनी निलामी से किसानों की करीब 40 करोड़ रुपये की बकायेदारी का भुगतान किया जा सकेगा। वहीं, सिंभावली शुगर मिल भी 15 मार्च तक किसानों के पुराने सत्र का पूरा भुगतान कर देगी। 
विज्ञापन


जिले के सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर जिले के किसानों का सत्र 2017-18 का करीब 94 करोड़ रुपये बकाया है। 15 फरवरी को ब्रजनाथपुर शुगर मिल की 1.42 लाख क्विंटल चीनी की नीलामी होनी थी।
विज्ञापन


लेकिन 18430 क्विंटल चीनी की ही निलामी हो सकी। प्रशासन व गन्ना विभाग ने अब 22 फरवरी को शेष 1.24 लाख क्विंटल चीनी की नीलामी का समय रखा है। इस चीनी की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का बीते सत्र का करीब 47 करोड़ रुपये बकाया है। नीलामी के बाद बीते सत्र का अधिकांश भुगतान किसानों को कराने का दावा गन्ना अधिकारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं सिंभावली शुगर मिल पर भी बीते सत्र का करीब 48 करोड़ रुपये बकाया है। इसका भुगतान भी 15 मार्च तक कराने का दावा किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को ब्रजनाथपुर शुगर मिल की 1.24 लाख क्विंटल चीनी की निलामी की जाएगी। इससे किसानों का बकाया भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed