फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sudhanshu Trivedi said financial disaster in AAP government in Delhi in press conference

Delhi Election 2025: दिल्ली में वित्तीय आपदा, 10 साल में आप ने राजधानी को किया बर्बाद; भाजपा ने लगाए आरोप

Sat, 04 Jan 2025 12:06 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

दिल्ली में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप ने खजाना खाली कर दिया है। जब हमारी सरकार आएगी, तो हमें इस खजाने को फिर से भरने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
Sudhanshu Trivedi said financial disaster in AAP government in Delhi in press conference
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद और प्रवक्ता - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पार्टी को घेरा है।

विज्ञापन


भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में गंभीर आपदा आई हुई है। आपदाओं की एक श्रृंखला है जो विगत 10 सालों से दिल्ली की जनता सह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि वित्तीय दृष्टि से दिल्ली सबसे बेहतर आर्थिक स्थितियों वाला राज्य माना जाता है। जहां लोगों की आय बेहतर होती है। जब आम आदमी पार्टी को ये सत्ता मिली। तब दिल्ली मुनाफे वाला बजट हुआ करता था। 2024-25 पहला साल होने जा रहा है। जब दिल्ली घाटे की तरफ बढ़ रहा है। 

भाजपा नेता ने कहा कि साल 2014-15 और साल 2015-16 में दिल्ली का राजस्व लाभ 1.56 फीसदी का था। फिर वे 2016-17 से गिरना शुरू होता है। जो 0.85 फीसदी पर आता है और गिरता जाता है। इस साल वे घाटे में जाता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed