फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   such a commotion death of Accused of molestation

छेड़छाड़ के आरोपी की सरेआम ऐसी मौत कि मच गया हंगामा

Thu, 28 May 2015 01:04 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
such a commotion death of Accused of molestation

दिल्ली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ओखला थाने की पुलिस एक लड़के को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार करके थाने ले आई थी।

विज्ञापन


जिसके बाद उससे पूछताछ होनी थी। वहीं लड़का पुलिसवालों को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। थाने में जब ये बात पता लगी थी पुलिसवाले उसके पीछे लग गए।

पुलिस को पीछे आता देख युवक वहां से तेजी से भागा। सड़क पर पहुंचने पर अचानक की टैंकर की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

गुस्साए लोगों ने काटा बवाल, डीटीसी बस में तोड़फोड़

such a commotion death of Accused of molestation

लड़के की मौत से गुस्साए इलाकाई लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा काटा साथ ही बवाल करने लगे। घटना से गुस्साई भीड़ ने क्राउन प्लाजा होटल के सामने जाम भी लगा दिया है।

लोगों का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि इन लोगों ने जाम की वजह से मौजूद डीटीसी बस में भी तोड़फोड़ कर दी। मामले को गंभीर होता देख इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस लगातार कोशिशों में जुटी है कि मामले पर काबू पा लिया जाए, लेकिन लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed