फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Successful transplant of young man heart in Delhi AIIMS

प्यार के लिए जान देने वाले अतुल ने 7 को दिया नया जीवन, अब किसी और के सीने में धड़कता रहेगा उसका दिल

Sat, 07 Jul 2018 03:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Jul 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
Successful transplant of young man heart in Delhi AIIMS
अतुल
प्रेमिका के लिए खुद को गोली से उड़ाने वाले भोपाल के युवक का दिल शुक्रवार को एम्स में अन्य युवक में धड़कने लगा। युवक की अंतिम इच्छा मानकर उसके परिजनों ने शरीर के सभी अंगदान कर दिए। इसके बाद दिल्ली एम्स से डॉक्टरों की टीम भोपाल रवाना हुई। भोपाल के बंसल अस्पताल से शरीर से दिल निकालने के बाद टीम वापस दिल्ली लौट आई। चूंकि दिल को प्रत्यारोपण के लिए महज छह घंटे का वक्त ही डॉक्टरों के पास होता है। इसलिए टीम ने शुक्रवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। यहां दिल्ली पुलिस के सहयोग से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए दिल को सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर एम्स पहुंचा दिया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने एक मरीज का सफल प्रत्यारोपण किया।  
विज्ञापन


एम्स के वरिष्ठ कार्डिक सर्जन ने बताया कि सुबह दिल आने के बाद करीब 35 वर्षीय मरीज को प्रत्यारोपित किया गया। ऑपरेशन सफल रहा है। फिलहाल मरीज को वेंटीलेटर पर रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले 48 घंटे के भीतर उसके स्वास्थ्य में सुधार आ जाएगा। 
विज्ञापन


अतुल की मां सुनंदा लोखंडे के अनुसार, उनके बेटे ने फेसबुक पर मरकर भी जिंदा रहने की इच्छा जताई थी। अतुल और उसके मामा ने कुछ दिन पहले देहदान और अंगदान के विषय में सेमीनार किया था। उससे प्रभावित होकर ही अतुल ने फेसबुक पर लिखा। अपने बेटे की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने अंगदान का फैसला लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अतुल ने एक साथ बचाई कई लोगों की जान, प्रेमिका के लिए मारी थी गोली 

Successful transplant of young man heart in Delhi AIIMS
ब्रेनडेड घोषित होने के बाद अतुल ने सात लोगों को जीवन दिया। एक ओर उसका दिल एम्स में प्रत्यारोपित हुआ। वहीं, दोनों फेफड़े हैदराबाद की टीम लेकर निकली।

साथ ही भोपाल के बंसल अस्पताल में लीवर और सिद्घांता अस्पताल में किडनी का प्रत्यारोपण हुआ। दूसरी किडनी का प्रत्यारोपण भोपाल के ही एक चिरायु अस्पताल में लंबे समय से भर्ती मरीज को दी गई। इसके अलावा दोनों आंखें और त्वचा एक संस्था को दान दी जाएगी। 

प्रेमिका के लिए मारी थी गोली 
तीन जुलाई की शाम भोपाल में प्रेमिका के घर में उसके सामने खुद को अतुल ने गोली मार ली थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता अतुल लोखंडे को जब अस्पताल ले जाया गया तब तक डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed