फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Success: The police have recovered arms

सफलता: पुलिस ने बरामद किया हथियारों का बड़ा जखीरा

Sun, 29 Mar 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Mar 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Success: The police have recovered arms

पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एटा के दो गन डीलरों के यहां से अवैध रूप से रखे गए 7508 कारतूस और 37 राइफलें बरामद की हैं। अधिकारी इसे अब तक सबसे बरामदगी मान रहे हैं। पुलिस ने एटा में एक डीलर के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और एनसीआर के कई डीलर पुलिस के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर गोविंद शर्मा और प्रह्लाद यादव की टीम ने दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को सरकारी कारतूस बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। मामले में मकान नंबर-17, अबागाध हाउस, एटा निवासी अशोक सिंह (62), मध्य प्रदेश निवासी राकेश शर्मा और मकान नंबर 274, संजय नगर आर्य रोड, एटा निवासी अजय शर्मा (49) को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किय गया था।

विज्ञापन


इनके कब्जे से 1800 कारतूस और 11 गन बरामद हुई थीं। आरोपी कारतूस और हथियार दिल्ली और एनसीआर के बदमाशों को बेचने लाए थे। आरोपी अशोक का एटा में अशोक सिंह नामक गन हाउस है। उसके गन हाउस में रखे कारतूस और गन को वेरीफाई करने के लिए पुलिस अशोक को एटा ले गई। यहां बिना कागजात के 1533 कारतूस और 12 डबल बैरल गन मिले। अशोक के खरीदने और बेचने के कॉलम में काफी अंतर था। अशोक ने भारी संख्या में कारतूस और राइफल्स किसी स्थानीय आर्म्स डीलर के नाम पर बिना कागजों के खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed