{"_id":"5d6b022f8ebc3e93c202a0c0","slug":"success-is-attained-only-by-true-dedication-kapil-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्ची लगन से ही मिलती है सफलता : कपिल देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्ची लगन से ही मिलती है सफलता : कपिल देव
Sun, 01 Sep 2019 05:37 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 01 Sep 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : अमर उजाला
व्यक्ति को काम के प्रति सच्ची लगन से ही सफलता मिल सकती है। फिर चाहे वह क्रिकेट का ग्राउंड हो या अस्पताल। यह कहना है भारत को क्रिकेट का विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव का। शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में हुए कार्यक्रम में कपिल देव ने स्पोर्ट्स कांप्लैक्स का शिलान्यास भी किया। इस दौरान संस्थान में इसी वर्ष से शुरू हुए एमबीबीएस पाठ्यक्रम के पहले बैच से मुलाकात भी की।
कार्यक्रम के दौरान कपिल देव ने चिकित्सा छात्रों से कहा कि विकास की राह पर दौड़ने वाले देश को डॉक्टरों की काफी जरूरत है। आज सरकार स्वास्थ्य पर जोर दे रही है तो हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा डॉक्टर के जरिये ही मुहैया कराई जा सकती हैं। वर्ष 1983 में हुई एक क्रिकेट सीरीज का उदाहरण देते हुए कपिल देव ने कहा कि उस वक्त वे जीरो पर आउट हुए थे।
इसके बाद उन्हें अपने प्रदर्शन में और ज्यादा कठिन परिश्रम करने का अहसास हुआ। उन्होंने मेडिकल छात्रों को पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चिकित्सा निदेशक डॉ. वीके तिवारी ने बताया कि संस्थान में छात्रों से जुड़े कार्यक्रम लंबे समय से आयोजित किए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से डॉक्टर और मेडिकल छात्र पढ़ाई के साथ खेल में भी ध्यान लगा सकेंगे।