फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Subsidy will continue to be available on electricity in Delhi

बिजली : दिल्ली में मिलती रहेगी सब्सिडी, खर्च होंगे 2880 करोड़

Tue, 24 Mar 2020 02:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Mar 2020 02:44 AM IST
सार

-दिल्ली सरकार ने सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा देने के लिए खाका खींचा
-सौर बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए 200 एकड़ जमीन का प्रस्ताव

विज्ञापन
Subsidy will continue to be available on electricity in Delhi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली पर सब्सिडी इस साल भी जारी रहेगी। बजट में सरकार ने 2880 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव किया है। इसके साथ ही सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा देने का खाका खींचा गया है। सौर बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए 200 एकड़ जमीन देने का भी प्रस्ताव बजट में किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने पेश बजट में कहा है कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिल रही है। इस साल भी लोगों को बिजली पर सब्सिडी जारी सरकार रखेगी। वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में कहा कि केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस का यह अहम और बहुचर्चित हिस्सा है। दिल्ली में 161 मेगावाट के करीब 3589 सौर उर्जा संयंत्र लगाया गया है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी इमारतें, तकनीकी संस्थानों और न्यायालय में सौर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना के तहत सौर बिजली संयंत्र लगाने के लिए 200 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव किया। ऊर्जा क्षेत्र के लिए 2977 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बिजली वितरण कंपनियां जगह-जगह उलझे हुए तारों को हटाने का काम करेंगी, ताकि शहर की सुंदरता के साथ ही खतरा से लोगों को बचाया जा सके। 
विज्ञापन


व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बनेगा इनोवेशन सेंटर
दिल्ली सरकार ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इनोवेशन सेंटर बनाने की बात कहीं है। खड़ग सिंह मार्ग स्थित दिल्ली एम्पोरियम भवन में 7476 वर्ग फुट कार्पेट क्षेत्र में यह केंद्र बनेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस केंद्र में कान्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम, वीडियो कान्फ्रेंसिंग, इंटरनेट की सुविधा व्यापारियों को मिलेगी। व्यापारियों के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी जय भीम योजना का लाभ
दिल्ली सरकार के जय भीम प्रतिभा योजना का लाभ अब आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी मिलेगा। इस योजना के तहत छात्रों को दिल्ली सरकार मुफ्त कोचिंग की सुविधा देती है। वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट में 100 करोड़ रुपया इस मद में प्रस्तावित किया। पिछले साल संशोधित अनुमान महज 17 करोड़ रुपया रखा गया था। योजना के तहत 10वीं व 12वीं क्लास पास अनुसूचित जातियों व अनुसूचित जन जातियों को यह सुविधा मिलती थी। अब सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों के छात्र-छात्राओं को भी इस दायरे में लाया गया है। योजना के तहत 46 कोचिंग संस्थानों के जरिए प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है। 


शुरू होगी मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना
बजट में मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना का प्रस्ताव किया गया है। इस योजना के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के ऐसे छात्र जो पिछली कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए है, उन्हें इस योजना के तहत 5 हजार रुपया वजीफा दिया जाएगा। इसी तरह 11वीं व 12वीं कक्षा के ऐसे छात्र जिन्हें पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें 10 हजार रुपया की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। बजट में इस योजना के लिए 150 करोड़ रुपया प्रस्तावित किया गया है। इस तरह से सरकार ने समाज कल्याण व सामाजिक सुरक्षा के लिए बजट में 3868 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed