सतीश उपाध्याय ने मांगी सफाई पर रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष और दक्षिणी दिल्ल नगर निगम की स्थायी समिति के चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को सभी पार्षदों को एक निर्देश दिया है।
यह निर्देश सभी पार्षदों के लिए है चाहे वह किसी भी पार्टी के हों। उपाध्याय ने यह आदेश प्रधानमंत्री मोदी के लाल से दिए गए भाषण के बाद दिया है।
इस आदेश में राजधानी को साफ रखने के लिए योजना बनाने को कहा गया है। मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में साफ-सफाई पर बहुत जोर देते हुए लोगों से अपने आस-पास सफाई रखने को कहा था।
100 दिन का दिया समय
उपाध्याय ने पार्षदों को 100 दिन के लिए सफाई पर प्रस्ताव लाने को कहा है, जिसकी डेडलाइन 25 सितंबर है ताकि 2 अक्टूबर को अभियान की घोषणा की जा सके।
उपाध्याय ने कहा कि हमें मोदी जी के बात को मानने की जरूरत है और इसके लिए सभी पार्षदों को सफाई संबंधित प्रोजेक्ट के साथ आना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि अपने काम से आगे जाकर भी निगम शहर को साफ रखने काम करेगा।
उपाध्याय ये भी कहा कि निगम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेगा जिससे 100 दिन के अंदर शहर की सफाई सुनिश्चित की जा सके। इस सफाई अभियान मे पब्लिक प्लेस पर छोटे मरम्मत के कार्य और रखरखाव भी शामिल हैं।