फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stunt of three girls sitting in car trunk in Ghaziabad goes viral

'छोरी मरवा के मानेगी': कार की डिग्गी में बैठकर तीन युवतियों ने किया स्टंट, मामला वायरल, देखने वाले रह गए दंग

Fri, 12 May 2023 06:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 May 2023 06:25 PM IST
सार

23 सेकेंड के वायरल वीडियो में तीन युवतियां कार की डिग्गी में बैठी नजर आ रही हैं, जो डिग्गी को हाथ से पकड़े हुए हैं। उस कार के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
Stunt of three girls sitting in car trunk in Ghaziabad goes viral
कार की डिग्गी में बैठी युवतियां - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी युवा कार या बाइक पर स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब कार की डिग्गी में बैठकर स्टंट करने का तीन युवतियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और कार को ट्रेस करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

23 सेकेंड के वायरल वीडियो में तीन युवतियां कार की डिग्गी में बैठी नजर आ रही हैं, जो डिग्गी को हाथ से पकड़े हुए हैं। उस कार के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस से इस संबंध में जानकारी की गई तो पुलिस ने बताया वीडियो सात मई का है। एसीपी वेव सिटी रवि कुमार सिंह का कहना है वीडियो की जांच की जा रही है। ट्रेस होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed