फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students will not have travel classes practicals of SOL courses

Delhi: SOL कोर्सेज की कक्षाएं और प्रैक्टिकल के लिए विद्यार्थियों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, मिलेगी सहूलियत

Wed, 21 Jun 2023 12:19 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 12:19 AM IST
सार

एसओएल में केवल स्नातक स्तर पर ही एक लाख से अधिक दाखिले होते हैं। ऐसे में पहले कमरों की कमी परेशानी का सबब बनती थी। विद्यार्थियों को भी कक्षाएं लेने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता था।

विज्ञापन
Students will not have travel classes practicals of SOL courses
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) कोर्सेज की कक्षाएं व प्रैक्टिकल लेने के लिए नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, इंदिरापुरम जैसे इलाकों के विद्यार्थियों को विभिन्न कैंपस के बीच चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दरअसल, एसओएल का पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर इलाके में तैयार हो रहा पूर्वी कैंपस का कुछ हिस्सा अक्तूबर तक तैयार हो जाएगा। पूरा कैंपस दिसंबर के अंत तक बनकर तैयार होगा। सात मंजिला इस कैंपस में प्रशासन कुछ विभाग, कक्षाओं व प्रैक्टिकल कक्षाओं को शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में बीते सत्र में एमबीए समेत यूजी-पीजी स्तर के छह नए कोर्स शुरु किए थे, वहीं इस साल तीन नए कोर्स शुरु किए हैं। एसओएल में कई ऐसे कोर्सेज भी हैं जिनके लिए प्रयोगशाला की जरूरत पड़ती है। नए कैंपस में प्रयोगशालाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को प्रयोग करने के लिए एसओएल के अन्य कैंपस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह पूरी तरह से अत्याधुनिक कैंपस होगा।

विज्ञापन

 


कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि ताहिरपुर में तैयार हो रहा पूर्वी कैंपस दिसंबर में पूरी तरह से चालू हो जाएगा। उससे पहले अक्तूबर में दो मंजिलों को चालू कर दिया जाएगा ताकि नए सत्र की शुरुआत होते ही विद्यार्थियों को संसाधनों की कमी का सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसओएल में केवल स्नातक स्तर पर ही एक लाख से अधिक दाखिले होते हैं। ऐसे में पहले कमरों की कमी परेशानी का सबब बनती थी। विद्यार्थियों को भी कक्षाएं लेने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता था। लेकिन इस कैंपस के बनने से उन्हें अपने इलाके में कक्षाएं मिल जाएंगी। दो साल पहले एसओएल ने पश्चिमी दिल्ली के लॉरेंस रोड में अपना पश्चिमी सेंटर भी शुरु किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed