फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students will get 50 rupees for 3 years every 6 months in gurugram

विद्यार्थियों को हर 6 माह में 50 रुपये 3 साल तक मिलेंगे, बस लगाने होंगे पेड़-पौधे

Fri, 29 Jun 2018 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Updated Fri, 29 Jun 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
 Students will get 50 rupees for 3 years every 6 months in gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोक निर्माण व वन मत्रीं राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हरियाली बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाली बढ़ाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने को योजना की शुरुआत की है। जिसमें सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पौधे लगाने व देखरेख करने पर हर 6 माह में 50 रुपये 3 साल तक दिए जाएंगे। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में लगभग 25 लाख पौधे लगाएं जाएंगे।

विज्ञापन


लोक निर्माण व वन मंत्री राव नरबीर सिंह जिला के गांव भोंडसी में आयोजित रेड्युस्ड एमीशन फॉरम डी फोरेस्टेशन एंड फोरेस्ट डी जनरेशन (आरईडीडी) प्लस वर्कशॉप में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। जलवाय परिवर्तन एवं वनों की महत्ता के विषय पर गिज नामक जर्मन डिवलेपमेंट संस्था द्वारा भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया। भोंडसी नेचर कैंप में पिछले एक साल में 25 कैंप लगाए। जिसमें लगभग 1250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नदियों का सूखना भी जलवायु परिवर्तन का एक कारण है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए वर्तमान में सरकार ने कई नई योजनाएं शुरु की हैं। उन्होंने बताया कि 'हर घर हरियाली’ तथा 'हर गांव पेड़ो की छांव’ योजनाओं के तहत पिछले वर्ष 48.5 लाख घरों को शामिल किया। इस मौके पर वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक विवेक सक्सेना, गुरुग्राम के वन संरक्षक डी हेमराम, वन मंडल अधिकारी दीपक नंदा, वन विकास निगम के महाप्रबंधक सुभाष यादव, गिज संस्था के निदेशक संदीप चतुर्वेदी, भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से नोयल थोमस आईजी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed