फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students who did not study Mathematics in 12th can also do B.Com Honors from delhi university

अच्छी खबर: 12वीं में गणित नहीं पढ़ने वाले भी कर सकेंगे बीकॉम ऑनर्स, छात्र संघ और संगठन के विरोध पर DU का फैसल

Sat, 08 Mar 2025 05:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 05:45 PM IST
सार

-डीयू ने बीकॉम ऑनर्स के लिए जरूरी योग्यता में से दूसरा विकल्प नहीं हटाया
-सीयूईटी से दाखिले शुरू होने के बाद से दो संयोजनों के माध्यम से दिया जा रहा है दाखिला
-इस साल बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए गणित को अनिवार्य विषय बनाने की तैयारी थी
-विभाग स्तर पर गणित को अनिवार्य विषय बनाने का ले लिया गया था फैसला

विज्ञापन
students who did not study Mathematics in 12th can also do B.Com Honors from delhi university
बारहवीं में गणित नहीं पढ़ने वाले भी कर सकेंगे बीकॉम ऑनर्स - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए गणित को अनिवार्य विषय बनाए जाने की तैयारी पर विवि ने यू-टर्न ने लिया है। अब बीते साल की तरह बारहवीं में गणित नहीं पढ़ने वाले भी डीयू से बीकॉम ऑनर्स कर सकेंगे। डीयू ने बीकॉम ऑनर्स के लिए जरूरी योग्यता से दूसरा विकल्प नहीं हटाया है। डीयू की ओर से यूजी दाखिले के लिए जारी इंर्फोमेशन बुलेटिन में एकाउंटेंसी वाले विकल्प को भी शामिल किया है। विभाग स्तर पर गणित को अनिवार्य विषय बनाने को लेकर फैसला ले लिया गया था।

विज्ञापन

छात्रों को हो रहा था नुकसान
डीयू ने पहले बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए गणित को अनिवार्य विषय बनाने की तैयारी की थी। इसके लिए दाखिले के इच्छुक छात्रों का 12 वीं में गणित विषय पढ़ना जरूरी था। इससे बारहवीं में गणित की पढ़ाई ना करने वाले छात्रों को नुकसान हो रहा था। इस कारण से डूसू छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री समेत अन्य कई छात्र संगठन गणित को दाखिले के लिए अनिवार्य बनाने का विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक संयोजन के साथ सीयूईटी में बैठ सकते हैं
मालूम हो कि सीयूईटी यूजी शुरू होने के बाद से छात्रों को दो संयोजनों के माध्यम से दाखिला दिया जाता है। प्रोग्राम संबंधी योग्यता के तहत छात्र अब बीते साल की तरह दो संयोजनों में से किसी एक संयोजन के साथ सीयूईटी में बैठ सकते हैं। पहले संयोजन में सूची ए में से कोई एक भाषा, गणित, एप्लॉयड गणित और सूची बी में से कोई दो विषय शामिल हैं। जबकि दूसरे संयोजन में सूची ए में से कोई एक भाषा, एकाउंटेंसी, बुक कीपिंग, व सूची बी में से कोई दो विषय शामिल है। इस बार दूसरे संयोजन को हटाने की तैयारी की गई थी। इन दोनों संयोजनों में से छात्रों को किसी एक संयोजन का चुनाव करना होता है।

दूसरा संयोजन हटने के कारण ऐसे छात्रों को दिक्कत होती जिन्होंने 12वीं में गणित की पढ़ाई नहीं की है। ऐसे में गणित नहीं पढ़ा होने से वह दाखिले से चूक सकते थे। हालांकि सीयूईटी आने से पहले गणित बीकॉम में दाखिले के लिए अनिवार्य था।

विज्ञापन

गणित न पढ़ने वाले भी कर सकेंगे बीकॉम ऑनर्स के लिए आवेदन 
डीयू के राजधानी कॉलेज में गणित के प्रोफेसर और इं टेक के चेयरमैन प्रो. पंकज गर्ग ने कहा कि डीयू ने यूजी दाखिले के लिए जो इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी किया है उसके अनुसार अब गणित की पढ़ाई नहीं करने वाले भी बीकॉम ऑनर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले दूसरे संयोजन को हटाने का सोचा जा रहा था। अब इस साल भी उन्हें बीकॉम ऑनर्स के लिए दूसरा विकल्प मिलेगा। यह व्यवस्था 2022-23, 2023-24, 2024-25 से चली आ रही है।

दूसरे संयोजन को हटाने को लेकर छात्रों व शिक्षकों का विरोध इस बात पर था कि छात्र 11वीं में ही विषयों का चयन किया जाता है। उसी के हिसाब से वे स्नातक में प्रवेश लेने की तैयारी करते हैं। लेकिन सीयूईटी होने से दो माह पहले गणित को अनिवार्य करना करना छात्रों के हित में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed