फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students were insulted on wearing skirts in college.

स्कर्ट पहनने पर की बेइज्जती, 500 रुपए फाइन

Tue, 30 Sep 2014 01:33 PM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
students were insulted on wearing skirts in college.

गुड़गांव के सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को हुए जबरदस्त हंगामे के बाद पूरे हरियाणा में इसकी चर्चा हो रही है। पूरे मामले में विवादित प्रिंसिपल की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे है। जिसमें सामने आया कि खराब परिणाम को लेकर प्रिंसिपल शुरू से ही गलत निर्णय ले रही थी। यही नतीजा रहा कि इस पूरे मसले ने बड़ा रूप ले लिया।

विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में ज्वॉइनिंग के बाद से वह उन्हें प्रताड़ित कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्राओं के हेयर स्टाइल से लेकर उनके कपड़ों के पहनने को लेकर प्रिंसिपल उन्हें कॉलेज में सबके सामने बेइज्जत करती थी। कई बार छात्राओं के मिनी स्कर्ट और ड्रेस को लेकर उन्हें 500 रुपये तक फाइन किया गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, हेयर स्टाइल को लेकर उनके बालों तक को पकड़ लेती थी। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उनका व्यवहार बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। कोई भी परेशानी को लेकर वह छात्राओं से नहीं मिलती जिससे छात्राओं को खुद ही यूनिवर्सिटी जाना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मदाह के प्रयास ने भड़काया गुस्‍सा

students were insulted on wearing skirts in college.

पिछले हफ्ते दूसरे सेमेस्टर का परिणाम आने के बाद भी प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी थी लेकिन उसने उन्हें भगा दिया। इन सब बातों को लेकर छात्राएं काफी समय से परेशानी थी।

शनिवार को छात्राओं के उग्र रूप के बाद सोमवार को जब कॉलेज खुला तो प्रिंसिपल ने उनके रिजल्ट को लेकर यूनिवर्सिटी ले जाने की बजाय उन्हें नेतागिरी करने का आरोप लगाते हुए फेल करने की धमकी दी थी।

इतने में शनिवार के आंदोलन में लीडर रही छात्रा के अचानक आत्मदाह के प्रयास के बाद प्रिंसिपल ने कॉलेज में छुट्टी की घोषणा करते हुए खुद छिप गई। जिससे छात्राओं का गुस्सा भड़क गया।

पूरे विवाद में प्रिंसिपल एक भी बार भी छात्राओं के बीच नहीं आई। इस माहौल में अगर प्रिंसिपल सयंम तरीके से प्रशासिनक मदद से छात्राओं को समझाते हुए निर्णय लेती तो शायद सोमवार को कॉलेज में इतना बड़ा हंगामा नहीं होता। पूरे मामले को लेकर प्रशासन भी बहुत गंभीर दिख रहा है। जिला उपायुक्त ने पूरे मामले की जांच बैठाते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed