{"_id":"658cc0bebccf19eef203ced3","slug":"students-were-happy-after-seeing-pm-s-residence-said-dream-came-true-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पीएम आवास देखकर गदगद हुए छात्र, बोले-सच हुआ सपना, प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पीएम आवास देखकर गदगद हुए छात्र, बोले-सच हुआ सपना, प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात
Thu, 28 Dec 2023 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 05:56 AM IST
सार
पीएम मोदी ने लिखा कि जिज्ञासु छात्रों से मिलकर काफी अच्छा लगा, ऐसा महसूस हुआ कि अपने कार्यकाल की परीक्षा में सफल हो गए हैं, क्योंकि छात्रों ने उनके काम की सराहना की है।
विज्ञापन
पुलकित मुद्रा में छात्राएं...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिसमस के दिन छात्रों का एक समूह प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचा। पीएम मोदी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा कि जिज्ञासु छात्रों से मिलकर काफी अच्छा लगा, ऐसा महसूस हुआ कि अपने कार्यकाल की परीक्षा में सफल हो गए हैं, क्योंकि छात्रों ने उनके काम की सराहना की है। वीडियो में प्रधानमंत्री छात्रों से पूछते हैं कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री आवास देखा है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी छात्रों को आवास दिखाते हैं।
विज्ञापन
वीडियो में देशभर के अलग-अलग राज्यों से आए छात्र पीएम आवास के अंदर जाते हैं और पीएम आवास की हर चीज को उत्सुकता के साथ देखते हैं। अधिकारी छात्रों को बताते हैं कि पीएम मोदी किस हॉल में कौन सी मीटिंग करते हैं। दूसरे दलों के नेताओं से कहां मिलते हैं। इस वीडियो में कॉन्फ्रेंस हॉल, कैबिनेट मीटिंग हाल की सुविधाएं भी दिखाई जाती हैं। वीडियो में सभी छात्र पीएम आवास की खूबियां देखकर बेहद खुश होते हैं।
विज्ञापन
छात्र बोले-यादगार अनुभव
वीडियो के अंत में छात्राएं बताती हैं कि यह अनुभव उनके लिए यादगार है। एक छात्रा कहती है कि प्रधानमंत्री मोदी की वजह से यह संभव हो पाया कि हमने पीएम आवास को इतने नजदीक से देखा। वहीं, एक अन्य छात्रा कहती है कि उसने कभी नहीं सोचा था कि वह पीएम से मिलेगी और पीएम आवास को देख पाएगी, लेकिन सपना सच हो गया। छात्रों ने पीएम आवास के अंदर नटराज की मूर्ति, अशोक स्तंभ की प्रतिकृति, प्रधानमंत्री कार्यालय की छत पर बना दुनिया का नक्शा देखा।
विज्ञापन